स्मार्ट सिटी–निगम ने मांगा जनता से सहयोग

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 nagar nigam 1बिलासपुर…मिशन स्मार्ट सिटी योजना के द्वितीय चरण में बेहतर सुझाव देने वाले स्वयं सेवकों और संस्थाओं को निगम प्रशासन सम्मानित करेगा।  निगम प्रशासन ने स्मार्ट सिटी बिलासपुर शहर से आपकी क्या अपेक्षाएं है ?..पर जनता से सुझाव मांगा है। व्यक्तिगत स्तर से लेकर ट्विटर, वेबसाइट, फेसबुक, वाट्सअप पर निगम आयुक्त ने नगर वासियों को सुझाव भेजने को कहा है।

                           शहर के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास में शहर के सभी नागरिकों की सहभागिता हो।निगम प्रशासन ने शहर वासियों से सोशल मीडिया और व्यक्तिगत स्तर पर सुझाव मांगा है। निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी की दिशा में पूर्णकालिक,अंशकालिक कार्य करने वालों के श्रेष्ठ विचारों को निगम प्रशासन सम्मान करेगा। सोशल मीडिया, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, लघु फिल्म, ग्राफिक्स डिजाइनिंग,प्रोग्रामिंग, डिजाईनिंग के क्षेत्र में योगदान देने वालों को अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करेगा।

                       आयुक्त कार्यालय के अनुसार स्मार्ट सिटी अभियान में श्रेष्ठ परामर्श देने वाले नागरिक,संस्था, वेबलिंकर को जोडने का प्रयास किया जा रहा है। इच्छुक स्वयंसेवी को योजना की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए फार्म भरना होगा।  9 जून को नगर निगम कार्यालय में मयंक वर्मा से मिलकर फार्म और विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है। जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी में योगदान के लिए स्वयंसेवियों को निगम प्रशासन प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित करेगा।

ससुराल वालों पर दहेज प्रकरण दर्ज
READ