स्मार्ट सिटी सलाहकार मण्डल में कुल 24 सदस्य,,सांसद विधायक शामिल.. उद्योगपति और अधिकारियों को मिला स्थान

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—- बिलासपुर स्मार्ट सिटी के सलाहकार मंडल की जम्बो टीम में विधायक सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है।  छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग से जारी सूची में सांसद अरूण साव और बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय समेत भाजपा नेताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी जगह दी गयी है। 
 
              नगरीय प्रशासन विभाग ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सलाहकार मण्डल का एलान किया है। सलाहकार मण्डल में 24 नामचीन लोगों को स्थान दिया गया गया। इसमें सांसद अरूण साव और स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय को भी प्राथमिकता दी गयी है।
   
          वहीं सलाहकार मण्डल में शामिल किए जाने पर  नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने खुशी जाहिर की है। उन्होने बताया कि नगर का विकास ही उनके जीवन का लक्ष्य है। शहर का बेहतर विकास हो। लोगो की जीवन प्रत्याशा में वृद्धि हो..साथ ही विधानसभा के एक एक व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं मिले। यही प्रयाश शुरू से रहा है।
 
               बताते चलें कि जम्बो सलाहकार मण्डल में सांसद अरूण साव और नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के अलावा तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिहं, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मेयर रामशरण यादव, कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, आईजी दीपांशु काबरा, पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल, बीएसएनएल मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, , अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु उद्योग एवं सहायक उद्योग संघ हरीश केडिया, महामंत्री छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कामर्स बेनी गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर को शामिल किया गया है।
         
                  नगरीय निकाय प्रशासन ने अपने पत्र में कहा कि सभी 24 सलाहकार मण्डल के सदस्यों को बैठक में शामिल होने जरूरी सूचना भी प्रेषित किया जाएगा।
TAGGED:
close