स्लैब के आधार पर वाहनों की पार्किंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—रेलवे बोर्ड के निर्देश पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रेलवे क्षेत्र के  वाहन स्टैण्ड का  किराया बदला गया है। बिलासपुर रेलवे स्टैण्ड का किराया वाहनों के प्रकार और समय के आधार पर तैयार किया गया है। रेल प्रबंधन के अनुसार सर्वे में पाया गया है कि पार्किंग के लिए उपलब्ध स्थान पूरा नही पडता इसलिए  निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर वाहन घंटों तक बेतरतीब खडी रहती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।

                                रेल प्रबंधन ने बताया कि दो पहिया वाहन के किराये का निर्धारण 12 और 24 घंटे के बजाय अब  6-6 घंटों के स्लेब के आधार पर किया जाएगा। इसी तरह चार पहिया वाहनों का किराया  4-4 घंटे के आधार पर किया गया है। सर्वे के आधार पर  पाया गया कि लगभग 3500 वाहन प्रतिदिन स्टैण्ड पहूंचते हैं । इनमें 24 घंटे या इससे अधिक समय तक वाहन रखने वालों की संख्या 12 घंटे के पहले वाहन ले जाने वालों की संख्या से काफी कम है। इसीलिए किराये का निर्धारण घंटों के स्लेब के आधार पर किया गया।  जिससे स्टैण्ड में भीड कम होगी और वाहन रखने में भी सुविधा होगी।

                 प्रीमियम पार्किंग का किराया भी 6-6 घंटों के स्लेब के आधार पर तय किया गया है। कम समय तक वाहन रखने वालों को फायदा होगा। पहले यह किराया वाहन रखते ही दो पहिया का 25 रूपये एवं चार पहिया वाहन का 50 रूपये था। इसी तरह पूर्व में 24 घंटे से ज्यादा समय तक वाहन रखने वालों को अगले 12 घंटे का किराया देना पडता था। इस निर्णय के बाद उन्हें अगले स्लेब का ही किराया देना पडेगा।

close