स्वच्छता को कारगार बनाने..निगम का आमजन को चैलैंज..सर्वश्रेष्ठ तरकीब को राज्य कमेटी से मिलेगा तोहफा..इसके पहले आनलाइन भरना होगा आवेदन

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—हर बार की तरह इस बार भी नवाचार को बढ़ावा देने केंद्र शासन ने सर्वेक्षण में नई विषय वस्तु को शामिल किया है। “स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज के तहत नागरिकों, संस्था, एनजीओ और विभिन्न नागरिक समूहों से कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान के लिए इनोवेटिव आइडिया और टेक्नोलॉजी मंगाया जा रहा है। इसके तहत  सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव आइडिया को सम्मानित किया जाएगा।
 
             निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार स्वच्छता अभियान को बेहतर और परिणाम मूलक बनाए जाने को लेकर शासन ने स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलाजी चैलेंज अियान को शामिल किया है। अभियान के तहत कचरा निपटान को लेकर नई आयडिया बताने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। 
 
                  निगम प्रशासन के अनुसुर स्वच्छता सर्वेक्षण में निकायों को इसके लिए अलग से नंबर दिया जाेगा। इस बात को केन्द्र में रखते हुए नगर पालिक निगम बिलासपुर ने भी चैलेंज के तहत प्रतियोगिता आयोजन का फैसला किया है।  बिलासपुर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बेहतर टेक्नोलॉजी भेजने वाले को निगम प्रशासन पुरस्कृत करने का फैसला किया है।
 
              प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को चार महत्वपूर्ण  विषयों पर नवाचार टेक्नोलॉजी जमा करना होगा। इन विषयों में शामिल पहला बिन्दु साफ-सफाई के कार्य को किस प्रकार से बेहतर और कारगार बनाया जाए होगा। दूसरा विषय ज़ीरो डंप यानी कचरे का उचित निपटान और पुनर्उपयोग को शामिल किया गया है। तीसरा विषय “प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट” का होगा।  इसमें प्लास्टिक का शहर में कम उपयोग और पुनर्उपयोग का रखा गया है। स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाए जाने को लेकर चौथा विषय का नाम “ट्रांसपेरेंसी” दिया गया है। इसमें सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय स्वच्छता,उचित प्रबंधन,घरों से निकलने वाले मल,  दूषित जल की उपचार की बातों को गंभीरता के साथ रखा गया है।
 
                  निगम प्रशासन प्रमुख अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता के सभी क्रियाकलापों में इनोवेटिव आइडिया और टेक्नोलॉजी प्रतिभागियों से निगम ने आमंत्रित किया है।
प्रतियोगिता में शामिल सर्वश्रेष्ण मा़ल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी  का पुरष्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरष्कार 5100 रूपए, द्वितीय पुरष्कार 3100  रुपए और  तृतीय पुरष्कार  2100  रुपए का होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को  https://forms.gle/9s9NS7U3mukGPMMT8 लिंक में क्लिक कर फार्म भरना होगा। इसके अलावा प्रतिाभागी व्हाटसअप नंबर 91 79873 43663 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 15 जनवरी है।
 
राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे नाम
 
    कमिश्नर त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता मेे  प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले का नाम राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के अलग-अलग निकायों से आए इनोवेटिव आइडिया  कमेटी सर्वश्रेष्ण मॉडल का चयन करेगी। सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। और सम्मानित  भी किया जाएगा।
close