स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार:रायगढ़ के कोतरा स्कूल को नेशनल अवार्ड

रायपुर।उच्चतर माध्यमिक शाला कोतरा को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु नेशनल अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 1 सितम्बर 2017 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उक्त विद्यालय को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप राशि 50 हजार रुपए एवं प्रमाण.पत्र दिया जाएगा।राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक रमेश देवांगन ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों में स्वच्छता संबंधी आकलन करने के लिए पांच घटक जलए शौचालयए साबून से हाथ धुलाई, संचालन एवं रखरखाव तथा व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता वृद्धि पर कुल 39 बिन्दुओं पर जानकारी ऑन लाईन माह जुलाई 2016 से 10 अगस्त 2016 तक संस्था प्रमुखों के द्वारा मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के वेबसाईट स्वच्छ विद्यालय पर किया गया था।
रायगढ़ जिले के 3004 विद्यालयों द्वारा पुरस्कार के लिए ऑनलाईन प्रविष्टियां की गई है। राज्य में सबसे अधिक प्रविष्टि कराने वालों में रायगढ़ जिला प्रथम रहा। रायगढ़ जिले से 8 स्कूलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
जिसमें प्राथमिक शाला कंचनपुर घरघोड़ा, उच्च प्राथमिक शाला फूलबंधिया खरसिया,उच्च प्राथमिक शाला नवागांव खरसिया, उच्चण्माध्यण्शाला कोतरा रायगढ़, कन्या उच्चण्माध्यण्शाला गोढ़ी तमनार, कन्या उच्चण्माध्यण्शाला कुसमुरा रायगढ़, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सरिया, बालक पूर्व माध्यमिक शाला सरिया बरमकेला शामिल थे।
इसी तरह रायगढ़ जिले में राज्य पुरस्कार के लिए नामांकित 8 स्कूलों की भौतिक सत्यापन करने हेतु राज्य स्तरीय टीम अक्टूबर 2016 में आयी थी। सत्यापन के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए रायगढ़ जिले के 3 स्कूलों को चयनित किया गया और राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला कंचनपुर घरघोड़ा, उच्च प्राथमिक शाला फूलबंधिया खरसिया एवं विकासखण्ड रायगढ़ के उच्चतर माध्यमिक शाला कोतरा स्कूल शामिल थे।