हंसा बिहार में तारबाहर पुलिस की रेड..8 जुआरी गिरफ्तार..देर रात मची हलचल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- बीती देर मध्य रात्रि के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्हीआईपी कालोनी हंसाविहार में दबिश देते हुए आठ जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा है। देर रात्रि की कार्रवाई में जुआरियों में हलच मच गयी। पुलिस ने आठों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के अलावा धारा 188 और 34 के तहत कार्रवाई की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    तारबाहर थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि बीती देर रात हंसा विहार कालोनी में मुखबीर की सूचना पर एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई की गयी। सीएसपी आरएन यादव की अगुवाई में तारबाहर थाना स्टाफ ने मध्य रात्रि के बाद मौके पर दबिश दिया। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा तफरी मच गयी।

                प्रदीप आर्य ने जानकारी दी कि रेड कार्रवाई में कुल आठ जुआरियों को धर दबोचा गया है। आरोपी अच्छे खासे परिवार है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अश्वनी पिता राजेश पाण्डेय, अरविन्द यादव पिता तिलक राम, अभिषेक पिता गोहाराम पटेल, राजेश रजक पिता लक्ष्मी रजक अजय कुमार मनहर पिता दशरूराम, विष्णु गुप्ता पिता रामगुलाम, रोहित दुबे पिता ओम प्रकाश और संतोष सोनकर ऊर्फ बाबा पिता बलीराम है। सभी लोग हार जीत पर दांव लगाते पाए गए।

                     थानेदार आर्य ने जानकारी दी कि आरोपियों के पास 78 हजार से अधिक रूपए बरामद किये गए है। इसके अलावा ताश पत्ती को जब्त किया गया है। लाकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने के कारण सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के अलावा धारा 188 के तहत भी कार्रवाई की गयी है।

             जुआरियों को धर दबोचने की कार्रवाई में थानेदार प्रदीप आर्य के अलावा निरीक्षक प्रकाश कांत, सहायक उपनिरीक्षक उमेश उपाध्याय,प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत सायबर सेल उप निरीक्षक मनोज नायक सहायक उप निरीक्षक हेमंत आरक्षक शामिल हुए।    

Share This Article
close