Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

हाइवोल्टेज करंट की चपेट में आया युवक…मौके पर ही मौत..साव अस्पताल में हुआ हादसा

IMG-20170812-WA0003 IMG-20170812-WA0004बिलासपुर— सीपत चौक स्थित सरकंडा थाना क्षेत्र के साव अस्पताल में हाईवोल्टेज केबल की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। मृतक का नाम राकेश कुमार साहू है। मालखरौद जांजगीर चांपा का रहने वाला है। मृतक की करीब डेढ़ साथ पहले  शादी हुई है। राकेश की पांच महीने की बच्ची भी है।

Join WhatsApp Group Join Now

                    सीपत चौक स्थित के.के.साव अस्पताल में मरम्मत और निर्माण का काम किया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन ठेकेदार का नाम विनोद जोशी है। जिस बिल्डिंगा में एपीसी का काम हो रहा है पास में ट्रांसफार्मर है। बिल्डिंग से लगकर हाईवोल्टज तार ट्रांसफार्मर से निकला है। सुबह दस बजे जब काम शुरू हुआ तो ठेकेदार का मजदूर राकेश कुमार साहू हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। बताया जा रहा है तार को प्लाईवुड से कवर किया गया था। मजदूर जब करंट की चपेट में आया तो प्लाईवुड नहीं लगा था। पीछे से तार की चपेट में आने से राकेश कुमार साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

                                             राकेश कुमार साहू मालखरौदा का रहने वाला है। परिवार के साथ बिलासपुर में रोजी मजदूरी कर पेट पाल रहा था। ठेकेदार विनोद जोशी की देखरेख में मजदूरी का काम करता था। सीपत चौक स्थित के.के.साव अस्पताल में विनोद जोशी ने ठेका लिया। एपीसी का काम किया जा रहा था। ठेकेदार विनोद का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उसने बताया कि मजदूरों को हाईवोल्टेज केबिल की जानकारी है। करंट से बचने केबल को प्लाईवुड से घेरा गया था। लेकिन मौके पर प्लाईवुड नहीं दिखा…।

                  करंट की चपेट में आने की खबर लगते ही राकेश को क्लिनिक में भर्ती कर जांच पड़ताल की गयी। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है।

हमारी नहीं ठेकेदार की जिम्मेदारी

                 साव अस्पताल के माालिक के.के. साव ने बताया कि हमने ठेकेदार विनोद जोशी को सारा काम दिया है। सुरक्षा और अन्य मामलों की भी जानकारी दी है। काम में लापरवाही ठेकेदार की जिम्मेदारियों में शामिल है। ठेकेदार ने करंट से बचने के लिए ठीक ठाक व्यवस्था नहीं की। जबकि व्यक्तिगत रूप से मैने उसे कई बार कहा भी था। बावजूद इसके मेरे स्तर पर जो कुछ भी होगा। पीड़ित परिवार का मदद करूंगा। लेकिन मृतक की मौत के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है। उसने मजदूरों की सुरक्षा की तरफ ध्यान नहीं दिया है।

close
Share to...