हिन्दी में काम करें अधिकारी…मलिया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_0021बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में 2 सितंबर से 15 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शुक्रवार को बी. गोपीनाथ मलिया, मंडल रेल प्रबंधक ने पारंपरिक दीप प्रज्जवलित कर राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामाजिक लाल और उनकी टीम ने देश के मशहूर साहित्यकारों की रचनाओं को मनमोहक अंदाज में पेश किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               राजभाषा अधिकारी प्रमोद सोनी ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन कर राजभाषा विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी।  इस अवसर पर अधिकारियों के लिये मोबाइल पर हिंदी संदेश प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राजभाषा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को रायगढ स्टेशन में राजभाषा बैठक और हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

                           इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी और अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने कहा कि राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सभी लोग बढ़चढ़कर भागीदार बनें। अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर राजभाषा पखवाड़ा को यादगार बनाएं। अधिकारियों ने कहा कि लोगों का प्रयास हो कि राजभाषा हिंदी में और अधिक कार्य किया जाए।

                             कार्यक्रम के अध्यक्ष और मंडल रेल प्रबंधक जी. गोपीनाथ मलिया ने आयोजन की जमकर सराहना की। उन्होने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि हम हिंदी भाषी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। सभी लोग हिंदी में लिखना और बोलना अच्छी तरह से जानते हैं। राजभाषा का प्रयोग करने से किसी को किसी प्रकार की कठिन नहीं आएगी। उन्होने कहा किअधिकाधिक कार्य हिंदी में करें। तभी भारत सरकार की राजभाषा नीति का सफल क्रियान्वयन होगा। मलिया ने राजभाषा पखवाड़ा की सार्थकता और सफलता के लिये शुभकामनाएं दीं ।

                  कार्यक्रम में काफी संख्या में मंडल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सोनी, राजभाषा अधिकारी ने किया ।

close