Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

हिमेश्वरी राठौर को सावन सुन्दरी खिताब…शैलजा के हाथों हुई सम्मानित

press photo mahila samaj kalayan indira vihar 26-08-17बिलासपुर–महिला समाज कल्याण, एसईसीएल इंदिरा विहार ने  सावन उत्सव मनाया। श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा बी. शैलजा रेड्डी के मुख्य आतिथ्य, श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा सुमन झा के विशिष्ट आतिथ्य में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. विजयलक्ष्मी धान, शैलजा दाभाड़े, चंपा भट्टाचार्य, महिला समाज कल्याण इंदिरा विहार सचिव माधुरी तिवारी, सह सचिव शेफाली घोष विशेष रूप से उपस्थित थीं।

Join WhatsApp Group Join Now

                             कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य और विशिष्ट अतिथि ने दीप-प्रज्जवलन किया। श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा बी. शैलजा रेड्डी ने कहा कि सावन खुशहाली और समृद्धि का महीना होता है। वर्षा की शीतल धारा से प्रकृति हरी-भरी हो जाती है। चारो तरफ हरियाली का वास होता है। हमें भी परस्पर स्नेह, सौहार्द, पारिवारिक समरसता और उत्तरदायित्वों के साथ आगे बढ़ना है। श्रीमती रेड्डी ने कहा कि हमारा एसईसीएल परिवार खुश, स्वस्थ और चहकता-दमकता रहे। मैं ईश्वर से यही कामना करती हूं।

                       विशिष्ट अतिथि श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा सुमन झा ने कहा कि कार्यक्रम महिला समाज कल्याण की बहनों की प्रतिभा दिखाई देती है। अत्यंत ही सराहनीय भी है। श्रीमती झा ने आयोजन की जमकर तारीफ की। साथ आयोजकों को बधाई भी दी

                                 महिला समाज कल्याण ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सरस्वती वंदना’’ , ’’स्वागत नृत्य’’ के बाद शेफाली रानी घोष और रेहाना क्षान ने ’’सत्यम शिवम सुन्दरम गीत पर नृत्य पेश किया। नीति श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, माया कपाले, वसुन्धरा राव ने ’’कजरी गीत’’ प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम के अंत में  हिमेश्वरी राठौर  को मुख्य अतिथि बी.शैलजा रेड्डी ने सावन सुन्दरी  की खिताब से सम्मानित किया।

close
Share to...