हेमंचन्द को भाजपा नेताओं की भावुक श्रद्धांजली…धरम ने कहा कर्मयोगी..अमर ने बताया अब नहीं लौटेगा समग्र समाज का चिंतक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– जिला भाजपा के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी, पूर्व प्रभारी मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव के आकस्मिक निधन पर शोक जाहिर किया है।
                                     शोकसभा को संबोधित कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमने कर्मयोगी कार्यकर्ता को अल्पआयु में खोया है। हेमचंद के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
                    नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि हेमचंद यादव समाज के हर वर्ग के समग्र विकास को लेकर संकल्पित थे। उनका आकस्मिक रूप से हमेशा के लिए विदा होना बहुत ही पीड़ादायक है। सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि हेमचंद यादव मृदुभाषी और समाज के सभी वर्गो के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे।
               विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने हेमचंद यादव को प्रदेश के चहुमुखी विकास में सक्रिय भूमिका का सिपाही बताया। गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि हमने हेमचंद के रूप में सहज-सरल स्वभाव के कर्मठ और लोकप्रिय नेता को हमेशा के लिये खो दिया है।
                        भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने जिले के संगठन प्रभारी हेमचंद यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि बिलासपुर जिले के कार्यकर्ता उनके कार्यो और स्नेह को कभी नही भूल पायेंगे। उन्होंने सदैव जमीन से जुड़कर कार्य किया।
               महापौर किशोर राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज, कल्लू सिंह राजपूत, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, जिला मंत्री शिवमोहन बघेल, गोविंद यादव, सुनीता सिंह क्षत्री, विजयधर दीवान,जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, अश्वनी यादव, घनश्याम रात्रे, युसूफरजा बरकाती, डाॅ.सुनील जायसवाल, मनोहर राज ने हेमचंद यादव के निधन पर संवेदना जाहिर की।
close