होली मिलन में जमकर ठिठोली..लोरमी विधायक बने मूर्खाधिराज..कहा..करीना के रहते नहीं चलेगा कोरोना का करिश्मा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जिस देश में करीना और करिश्मा जैसी फिल्म अभिनेत्री होंगी..उस देश में कोरोना का कोई करिश्मा नही चलने वाला । होली मिलन कार्यक्रम में मूर्खाधिराज से सम्मानित यह बातें लोरमी विधायक धरमजीत सिंह ने हंसी ठिठोली के बीच कही। कृषि फार्म में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    तखतपुर स्थित कृषि फार्म में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में लोगों ने लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को मूर्खाधिराज से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान समेत स्थानीय नेता और गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

                  होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे  लोरमी विधायक मूर्खाधिराज की उपाधि दी गयी। अपने संबोधन में लोरमी विधायक ने हंसी ठिठोली के बीच कोरोना वायरस की चुटकी ली। उन्होने कहा कि भारत में कोरोना का करिश्मा नहीं चलने वाला है। क्योंकि हमारे देश में करीना और करिश्मा पहले से ही है।

             जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ कि परंपरा रही है कि हर त्यौहार को हम उल्लास के साथ एक साथ मनाए। होली ऐसा ही त्योहार है हम गले मिलकर एक दूसरे से गिले शिकवे दूर करते हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय धनंजय सिह क्षत्री मुन्ना श्रीवास मुकीम अंसारी टेकचंद कारडा ईश्वर देवांगन कैलाश देवांगन हरविंदर सिह हूरा आतमजीत सिह मक्कड सुरेन्द्र छाबडा देवेन्द्र गुप्ता तिलकराज सलूजा कल्याण सिह हूरा घनश्याम शिवहरे अजय देवांगन ने भी संबोधित किया। 

         कार्यक्रम के प्रारंभ मे शैलेन्द्र प्रधान और राधेश्याम कौशिक के संयोजन मे नगोई की फाग मंडली ने गायन प्रस्तुत किया। प्रेमचंद साहित्य समिति के संतोष साहू भीखम कौशिक अरविंद शर्मा वैष्णव ओे.पी.भटट दिनेश दुबे ने भी पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक ठाकुर उमर कुरैशी और आभार प्रदर्शन अशोक ठाकुर ने किया।

                इस अवसर पर बाला ठाकुर अमित मंदानी ईशवर सिह राघवेन्द्र सिह सौरभ सिंगरौल मोनू राजपूत मुर्तजा मुकेश ताम्रकार अभिषेक रिंकु सिंगरौल भोलू अग्रवाल वासु तोलानी तन्नू जाकिर जायसी राजकुमार सिह भग्गु गुप्ता निक्कू भंडारी गौतम विवेक ताम्रकार संजू मित्तल रमेश प्रधान रोशन सिह त्रिभुवन सिह राजेश बिसेन अभिनय तिवारी अतुल लाल राकेश छाबडा साजिद खान अविश यादव रवि शुक्ला ओंकार खत्री विक्की केशरवानी लोरमी मोहर माथुर विनोद सिह शिवेन्द्र कौशिक लोकेश बिसेन संतोष कश्यप रामनाथ जायसवाल हरजीत सिह हूरा बृजपाल हूरा ललित यादव नरेन्द्र रात्रे काशी देवांगन मोहित सिह नटटू जायसी बसंत गुप्ता नारायण सिह विवेक पाण्डेय सत्येन्द्र जायसवाल दिलीप क्षत्री छविराज क्षत्री अनिल तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे।

close