बिलासपुर—फ्रेंचाइजी बांटकर ठगी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक दर्जन से अधिक मोबाइल, रसीद बुक और बैंक में फ्रीज 12 लाख रूपए जब्त किया है। ठग गिरोह के चार आरोपी अभी भी फरार है।
एडिशनल एसपी प्रशांत कतलम ने खुलासा किया है कि मामले पर पुलिस की नजर बहुत पहले से थी। सिविल लाइन थाने में 6 सितम्बर 2016 को अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मेसर्स प्राइड़ इंटरनेशनल बिलासपुर के पाटनर संजय यादव और भावेश पुजारा ने लिखित शिकायत में बताया कि दिल्ली की केएफसी चिकन की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उनके साथ ठगी की गयी है।
दोनो ने पुलिस को बताया कि उन्होने केएफसी के मेल स्पीयर के लिए दो बार में 79 लाख 20 हजार जमा किया है। इसकी जानकारी उन्हें रायपुर में मल्टीनेशनल एम ब्रांड के अधिकारियों मिलने के बाद हुई। दोनों अधिकारियों ने बताया कि कम्पनी ने बिलासपुर में किसी को भी फ्रेंचाइजी नही दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने संजय यादव और भावेश पुजारा मोबाइल नम्बर लिए। केएफसी के अधिकारी, कर्मचारी, तकनीकी टीम, लिगल टीम, सर्वे टीम के सदस्यो के नम्बर अलग अलग करने पर पता चला कि जिस नम्बर पर संजय और भावेश ने बात किया है वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, दिल्ली के जहांगीरपुरी, उत्तमनगर, बुराडी, मुकुंदपुर, सुल्तानपुरी के हैं।
नम्बर ट्रेस होने के बाद सिविल लाइन पुलिस की टीम दिल्ली और उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई। जांच के दौरान सभी ठिकाने फर्जी पाये गये। जांच के दौरान पुलिस को सूची में दर्ज दो नाम सही मिले। लेकिन पहचान फर्जी था। किसी तरह पुलिस ने रोहित का पता लगाकर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि साजिश में उसका जीजा ललित कुमार निवासी उत्तमनगर नई दिल्ली, विशाल कश्यप सहारनपुर, ममेरा भाई रमनप्रीत पंजाब और बबलू कश्यप जहांगिरपुरी भी साथ हैं।
रोहित के अनुसार यह सभी लोग 10 साल से टावर और विभिन्न कम्पनियो की एजेन्सी देने के नाम पर ठगी किया करते थे। रोहित और उदयवीर पुलिस से बचने के लिए फरार हो गये। लेकिन गोलू कश्यप को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न बैंको में जमा लगभग 12 रूपयों को सीज करवा दिया।
रोहित शर्मा,उदयवीर सिंह और गोलू कश्यप को गिरफ्तार कर बिलासपुर पहुंची। आरोपियों के पास से केएफसी के रसीद, 14 मोबाइल और कुछ आईकार्ड और आधारकार्ड मिले हैं। मामले में पुलिस फरार आरोपी विशाल कश्यप, रमनप्रीत सिंह, ललित कुमार, बबलू कश्यप को तलाश कर रही है।