अंतर्राष्ट्रीय बैटमिंटन खिला़ड़ी होंगे शामिल..150 से ज्यादा खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत..4 दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—योनेक्स सनराइज वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन सीपत रोड स्थित खेल परिसर सरकण्डा में किया जाएगा। प्रतियोगिता आठ अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर को खत्म होगा। रविवार को खेल प्रतियोगिता शुभारंभ को लेकर प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में मौजूद सभी लोगों को खेल गतिविधियों को लेकर जानकारी दी गयी। इसके अलावा बैटमिंटन प्रतियोगिता 2018 की तैयारियों के बारे में भी  विचार विमर्श किया गया।
           दीपक अग्रवाल ने बताया कि रविवार को योनेक्स सनराइज वेस्ट जोन बैटमिंटन प्रतियोगिता को लेकर खेतपरिसर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में मौजूद सभी लोगों को प्रतियोगिता को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
        अग्रवाल ने जिला बैटमिंटन संघ सचिव डॉक्टर एम.एल. हवाले से बताया कि मैच का शुभारंभ सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच मुकाबले के साथ होगा। मध्यांतर के बाद दूसरा मैच गोवा विरुद्ध मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ सोमवार शाम 5 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता खेल परिसर में किया किया जाएगा।
            बिलासपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने बताया कि वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में महाराष्ट्र गुजरात गोवा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग 150 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे।
close