अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की गंंगा…मनीष

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160925-WA0614बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया। पंडित दीनदयाल के छाया चित्र पर जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष ने श्रद्धासुमन भेट किया। फोटो पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल के जीवन पर  प्रकाश डाला। इस दौरान जोन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                भाजपा नेता मनीष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समीति की बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी भाषण को सभी लोगों ने पसंद किया है। उन्होने बताया कि जब तक समाजे के अंतिम व्यक्ति मजबूती के साथ खड़ा नहीं होगा तब तक देश को समग्र रूप से विकसित नहीं कहा जा सकता है। पंडित दीनदयाल ने बहुत पहले यह बातें कहीं थी। मनीष ने बताया कि आज देश को भय भूख से आजाद करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार गरीबों किसानों के लिए काम कर रही है।

                               मनीष अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में मोदी के भाषण को आज देश के एक एक नागरिकों ने पसंद किया है। मोदी का सबका विकास और सबका साथ का फार्मुला ही भारत को विश्व गुरू की दिशा में ले जाएगा। जब तक अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण नहीं पहुंचेगी तब तक चहुंमुखी विकास की कल्पना करना ठीक नहीं होगा।

          मनीष ने कहा कि देश आज तेजी से तरक्की कर रहा है। विश्वमंच पर मोदी ने देश की आवाज को मजबूती के साथ रखा है। दुनिया की नजरे अब भारत की ओर है। हमें मिलजुलकर केन्द्र की जनहितकारी योजनाओं को मजबूती के साथ हकदारों के पास पहुंचाना है। उन्होने कहा कि आज प्रोजेक्टर से बिलासपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के भाषण को सुना। हमेशा की तरह भाजपा के सिपाही मोदी मंत्र को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

                        कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल सहदेव कश्य, राजेंद्र भंडारी, आनंद दुबे, अजीत सिंह भोगल , चंदना गोस्वामी, सीमा पांडे, उषा भांगे, सुकान्त वर्मा अनुज टंडन, देवेन्द्र गोस्वामी, मिश्री लाल रजक,बिट्टू भैय्या, सुभाष जैना, आदित्य तिवारी, कमल जैन, पंकज श्रीवास्तव, कलेश्वर सूर्यवंशी, अमीत बजाज संजीत मिश्रा, सुरज श्रीवास,  परसराम जसवानी, प्रीतम यादव, अब्दुल साबिर, संजय साहू,  राजेंद्र ठाकुर, सर्वेश वर्मा, गिरीश गुप्ता, रामअवतार सूर्यवंशी, मोहम्मद नदीम  उपस्थित थे।

close