अगरबत्ती जलाया फिर लूट लिया कान का टॉप्स…बेहोशी के दौरान महिला के साथ घटना…मामला सिटी कोतवाली में दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी राधा बाई दिन दहाड़े लूट की शिकार हुई है। घटना करीब दोपहर 12 बजे बुधवार की है। महिला जूना बिलासपुर स्थित सहकारी बैंक पेंशन लेने जा रही थी। बैंक पहुंचने से पहले ही महिला बिहारी टाकीज के पास लूट की शिकार हो गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              बुधवार को दिन दहाड़े टिकरापारा निवासी एक वृद्ध महिला लूट की शिकार हो गयी । सिटी कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी गुरूवार को महिला के रिपोर्ट लिखाने के बाद हुई है। महिला का नाम राधा बाई है। सिटी कोतवाली पहुंचकर राधा बाई ने बताया कि बुधवार को वह अकेले पेंशन लेने जूना बिलासपुर के लिए निकली। बिहारी टाकीज के पास दो अज्ञात लोगों ने महिला से किसी का पता पूछने के लिए रोका।

                      महिला ने पुलिस को बताया कि पता पूछने के दौरान दोनों युवकों ने अगरबत्ती जलाया। चेहरे के सामने लाकर अगरबत्ती को फूंका। जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा। चंद कदम बाद लड़खड़ा कर गिर गयी। कुछ समय बाद होश आया। इसके बाद वह बैंक न जाकर घर चली गयी। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि दोनों ने बेहोशी के दौरान दोनों कान का टाप्स निकाल लिया है। राधा बाई ने बताया कि तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी।

                                       गुरूवार को राधा बाई अपने पति के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पेट्रोलिंग भेजकर घटना का मुआयना कराया। चौक चोराहों पर लेगे सभी सीसीटीवी कैमरे से सुराग तलाशने को निर्देश दिए।

close