अचानक बरसे बादल,दो से तीन दिनो तक बदली व बारिश की संभावना

Chief Editor
1 Min Read

जगदलपुर/बिलासपुर।बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बस्तर के मौसम में बदलाव आया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।दोपहर में जिला मुख्यालय समेत 1-2 जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है।साथ ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है।इसके उत्तर पश्चिम दिशा में अगले 2 से 3 दिन में आगे बढ़ने की संभावना है।उन्होंने बताया कि सोमवार को भी बस्तर के दक्षिण भाग में हल्की से मध्यम तथा 1-2 जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट आने की बात कही। CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

बस्तर में सितंबर महीने शुरू होते ही ठंड भी शुरू होती है।इन दिनों सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।अब मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और आगामी दिनों में ठंड में वृद्धि की संभावना है।इधर बिलासपुर व आस पास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह सुबह बारिश हुई है।इस बारिश से क्षेत्र में पड़ रही उमस से शहरवासियों को जरूर थोड़ी राहत मिलेगी।

close