अजीत जोगी का मुख्यमंत्री को वीडियो संदेश

Shri Mi
3 Min Read

गला दबाती हुई तस्वीररायपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस  जोगी की युवा ब्रिगेड ने राज्य सरकार पर प्रशासनिक आंतकवाद को शह देने का आरोप लगाया है। युवा ब्रिगंड ने वादा खिलाफी दिवस के दिन शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे डोंगरगढ़ जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल पर पुलिसिया अत्याचार का विरोध किया है। युवा नेताओं के अनुसार नवीन के साथ जेल में मारापीट की गयी है। नवीन ने रात भर उल्टियाँ की…आज डोंगरगढ़ से जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया है।

युवा छजकां प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि  जिला अस्पताल राजनांदगांव में बिस्तर पर घायल पड़े नवीन को हथकड़ियों में जकड़कर इलाज किया जा रहा है। उसके साथ पुलिस आदतन अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही है।

छजकां अध्यक्ष अजीत जोगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री  को चेतावनी दी है कि हिटलरशाही बंद करें …भाजपा नेता युवाओं का गला दबाने की हिमाकत ना करें। जोगी ने मुख्यमंत्री से किसानों से किये गए वादों को भी वीडियों में याद दिलाया है। जोगी ने जनांदोलन की चेतावनी भी दी है।

युवा छजकां की माने तो 6 नवंबर को राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से वादाखिलाफी दिवस का आह्वान किया गया।  प्रदेश में जगह जगह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया। डोंगरगढ़ में नवीन नवीन अग्रवाल के अगुवाई में छजकां नेताओं ने प्रदर्शन किया। अचानक आक्रोशित पुलिस थानेदार ने युवा छजकां जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल को औकात दिखाने की बात करने लगे। इसके बाद धक्कामुक्की के बाद नवीन अग्रवाल की रीढ़ की हड्डी को दोनों जांघों के बीच दबाया। हाथों से गला भी दबाया। इसके चलते नवीन की गले की हड़्डी में चोट पहुंची है। आतंरिक 2(1)चोटों की वजह से नवीन उल्टियां करने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए डोंगरगढ़ के चिकित्सकों ने नवीन को जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफ़र किया।

जिला अस्पताल राजनांदगांव में नवीन अग्रवाल पर किसी प्रकार का हमला न हो इसलिए रायपुर से युवा छजकां प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का हुजूम राजनांदगांव पहुंच गया है। जोगी ने कहा है कि छजकां के युवा नेता अपने साथी की सुरक्षा में अस्पताल के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे।

युवा छजकां अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ राजनांदगांव एसपी से मुलाकात कर डोंगरगढ़ टीआई अमित बेरिया को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। बेरिया पर 307 के तहत मामला दर्ज करने को कहा है। विनोद ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close