रायपुर।छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में निधन हो गया। वह 20 दिन से कोमा में थे और उनका इलाज चल रहा था। अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को गौरेला में किया जाएगा।सीएम भूपेश बघेल ने भी अजीत जोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।भूपेश बघेल ने लिखा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है।हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे।विनम्र श्रद्धांजलि।ॐ शांति:. सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के देहांत से हृदय को गहरा दुख पहुँचा है। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, आज अजीत के साथ प्रदेश का एक राजनीतिक इतिहास समाप्त हो गया है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति व शोक-संतप्त प्रियजनों को धैर्य प्रदान करें।
आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के देहांत से हृदय को गहरा दुख पहुँचा है। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, आज श्री अजीत जी के साथ प्रदेश का एक राजनीतिक इतिहास समाप्त हो गया है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति व शोक-संतप्त प्रियजनों को धैर्य प्रदान करें।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 29, 2020