अजीत जोगी ने कहा..अटल विहारी वाजपेयी सभी दलों के अनुकरणीय…भारत सरकार को दी बधाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
रायपुर–जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। जोगी ने  कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान और जयंती पर 100 रूपये का सिक्का जारी कर सराहनीय कार्य किया है।
             अजीत जोगी ने स्मरण कर कहा कि अटल विहारी वाजपेयी सियासत के अविस्मरणीय व्यक्तित्व को अपने आचरण में भाजपा समेत अन्य दलों को  आत्मसात करना चाहिए। अटल की उदारवादी सोच न केवल भाजपा बल्कि सभी दलो और संगठनो के लिए अनुकरणीय है। अटल जी को उनकी जयंती और पुण्यतिथि के अवसरो तक ही सीमित न रखा जाए। अटल जी इंसानियत के अलमबर्दार प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते है।
        जोगी ने कहा कि उनकी विचारधारा को अंगीकार करना देश की एकता और अखंण्डता सहित सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना है। ऐसा करना लोकतंत्र को अधिक पुख्ता करने की दिशा में अनुकरणीय कदम होगा।
TAGGED: , , ,
close