अजीत जोगी ने कहा जनता का एतिहासिक फैसला…अब लोकसभा के लिए तैयार…करेंगे सकारात्मक राजनीति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम को एतिहासिक बताया है।प्रेस नोट जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़वासियों ने पार्टी और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक जनादेश दिया है। पार्टी निर्णय को शिराधर्य करती है।
              जनता कांग्रेस प्रमुख अजीत जोगी ने कहा कि एक समय माना जा रहा था कि छत्तीसगढ़ में क्षेत्रिय दल का अस्तित्व नही है। लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने स्पष्ट सात सीट जीताकर स्पष्ठ संदेश दिया है कि उद्देश्यों और सेवा भाव का स्वागत है। मात्र दो महीने पहले चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पार्टी को प्रदेश की जनता ने बहुत कम समय में ना केवल पसंद किया। बल्कि 7 सीट के साथ आशीर्वाद दिया है।
          अजीत जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इसके पहले भी कांग्रेस और भाजपा के दो वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं ने क्षेत्रीय राजनीति का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन प्रदेश की ढाई करोड़ जनता ने मात्र दो साल पहले बनी जनता कांग्रेस और बसपा महागठबंधन को 7 सीटें देकर छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक बुनियाद दिया है। 7 सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीतने के अलावा हमे कई सीटों पर दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
             जोगी ने बताया कि क्षेत्रीय दल गठन के बाद अल्प समय में  अपने आप में एक  पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उत्साहवर्धक नतीजों ने महागठबंधन को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का संकेत दिया है।अजीत जोगी ने  नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के हितों को साधने हम नई सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध भी करेंगे। सकारात्मक और जनप्रिय विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
close