CGWALL EXCLUSIVE:अजीत जोगी ने कहा-भूपेश ने खेली कच्ची गोली…लेकिन हमने खेली पक्की और सच्ची ही..उड़ जाएगी धज्जियां

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—भाई बहू के दशगात्र में जा रहा हूं। जल्द ही कार्यक्रम के बाद बिलासपुर लौटूंगा। कोर्ट में अपनी बातों को रखूंगा। भूपेश ने कच्ची गोली खेला है। अब पक्की गोली क्या होती है। उन्हें पता चल जाएगा। हां जानकारी मिली है कि कुछ स्वयंभू कंवर नेताओं ने जाति समाज निकाला किया है। लेकिन उनकी दाल गलने नहीं दूंगा। स्कूल की जमीन को हथियाना चाहते हैं। लेकिन मैं बच्चों के भ़विष्य से खिलवाड नहीं होने दूंगा। चाहे मुझर हैं सुप्रीम कोर्ट ही क्यों ना जाने पड़े। हम बड़े कंवर हैं। छोटे कंवर को इसकी बारे में अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। रही बात एफआईआर दर्ज करने की बात तो उसका जवाब दिया जाएगा। क्योंकि हम  पक्की के साथ खेली है सच्ची गोली।… यह बातें अजीत जोगी ने रायपुर से मरवाही जाते समय दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             अपनी जाति के मामले में इन दिनों विवाद में फंसे अजीत जोगी आज रायपुर से वाया बिलासपुर पेन्ड्रा के लिए रवाना हुए। बातचीत में उन्होंने बताया कि पेन्ड्रा में हमारा घर परिवार है। भाई बहू का निधन हो गया है। मैं कार्यक्रम में जा रहा हूं। जल्द ही बिलासपुर लौटूंगा। इस दौरान जोगी ने अपनी जाति से जुड़े विवादों के सवालों का जवाब भी दिया।

                 आपको कंवर समाज ने जाति और समाज से निष्कासित कर दिया है। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे। जोगी ने कहा…हां कुछ स्वंभू नेताओं ने हास्यास्पद फैसला किया है। लेकिन इससे कुछ होना जाना नहीं है। जोगी ने बताया कि सामाजिक रीति नीति के अनुसार हम बड़े और छोटे कंवर में बंटे है। नियमानुसार बड़े कंवर का नेता छोटे कंवर के लोग कैसे बन सकते हैं। यह संभव भी नहीं है। एक आदमी अपने आप को स्वयंभू घोषित कर कंवर समाज का नेता घोषित कर लिया है। शायद दो एक आदमी भी उसके साथ हैं। सच्चाई तो यह है कि हमारे समाज के अध्यक्ष अजीत सिंह कंवर हैं। जो पेन्ड्रा जमीदारी सप्तगढ़ी के प्रमुख हैं।

                 एफआईआर दर्ज है कि आप आदिवासी नहीं है…जबकि अमित जोगी कंवर हैं….। यह कैसे संभव है। जोगी ने बताया कि यह हास्यास्पद है। अमित जोगी के खिलाफ दायर एक याचिक पर हाईकोर्ट ने निर्णय दिया कि वह कंवर जाति के हैं। मजेदार बात है कि हाई पॉवेर कमेटी जिसे मैं भूपेश इम्पॉॉवर्ड कमेटी कहता हूं ने भी कहा है कि अमित कंवर हो सकते हैं…लेकिन उनके पिता कंवर नहीं हो सकते हैं। समझ में नहीं आता कि यह कैसे संभव है कि अमित जोगी कंवर हो और उसका बाप कंवर ना हो। यह हास्यास्पद निर्णय नहीं तो और क्या है। हमने हाईकोर्ट के सामने इस मामले में 45 बिन्दुओं को रखा है। जब बहस होगी तो कमेटी के निर्णयों की धज्जियां उड़ जाएंगे।

                     दशगात्र कार्यक्रम में क्या आप अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेंगे। जोगी ने कहा कतई नहीं…यह पारिवारिक कार्यक्रम है। कार्यक्रम में हमारे परिवार और समाज के लोग शामिल होंग। शक्ति प्रदर्शन का सवाल ही नहीं उठता है। रही बात शक्ति प्रदर्शन की तो जब चाहूंगा उसी समय दस हजार आदमी मरवाही पेन्ड्रा में इकठ्ठे हो जाएंगे।

                 जाति मामला क्या साजिश है। हसते हुए जोगी ने कहा कि भूपेश ने कच्ची गोली खेला है। इससे कुछ होना जाना नहीं है। तो क्या आप पक्की गोली खेल रहे हैं। जवाब में जोगी ने कहा कि मैने हमेशा पक्की गोली खेली है और सच्ची गोली भी…वह भी दिल से।

                 कोड़गार में सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है…आपने विरोध किया..समाज से बाहर हो गए…। अब उस जमीन के लिए क्या कर रहे हैं। जोगी ने बताया कि हमने 16 अगस्त को पत्र लिखा था। हमने कलेक्टर से  शासनिवेदन किया कि जमीन से कब्जा हटाएं। बच्चों को खेल का मैदान मिल जाएगा। मानसिक और  शारीरिक विकास होगा। बच्चों और शिक्षकों ने मांग की थी कि यह जमीन मिल जाए तो ठीक रहेगा। चूंकि शिक्षकों और बच्चों के समर्थन में मैने कदम उठाया है। तो वह इंसान दुखी हो गया है। नियम खिलाफ समाज से बहिष्कार का फरमान जारी कर दिया। लेकिन मैं उसके दुखी होने का परवाह नहीं करता हूं। मैं ओडगार के स्कूल के पीछे स्थित तीन एकड़ सरकारी जमीन को दिलाकर ही रहूंगा। चाहे मुझे सुप्रीम कोर्ट क्यों ना जाने पड़े। क्योंकि मैने बच्चों से प्रामिस किया है।

                            जाति मामले में अब आपका अगला कदम क्या होगा। जोगी ने कहा कि मामला हाईकोर्ट में है। सोमवार को सुनवाई है। हम सवाल जवाब के साथ तैयार हैं। कमेटी कहती है कि अमित कंवर हैं..बाप नहीं…। यह तर्क गले से नीचे नहीं उतरती है।

close