अज्ञात आरोपी ने पहुंचाया प्रतिमा को नुकसान…समाज के लोगों में आक्रोश…सीएम से मांग स्थापित हो नयी प्रतिमा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)– तखतपुर में  डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षति पहुंचाने का प्रयास किया है। अज्ञात आरोपी ने प्रतिमा के गर्दन और पैर को नुकसान पहुंचाया है। आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग करते हुए सतनाम महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। शीघ्र कार्यवाही नही होने पर सामाजिक आंदोलन की चेतावनी दी है।
                 तखतपुर के ग्राम पंचायत भुण्डा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। प्रतिमा को सतनाम समाज ने सहकार से स्थापित किया था। किसी ने 12 सितम्बर को तोडफोड कर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है।  सतनाम समाज के लोगों ने बताया कि महापुरूषों की प्रतिमा से इस तरह की हरकत अपराध है। समाजिक भावनाओं को तकलीफ देने वाला है। इससे आम जनता में भी भारी नाराजगी है।
             प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ और तोड़फोड़ की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन का मन बना लिया है। किसी प्रकार का बड़ा कदम उठाने से पहले सतनाम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार और आरक्क्ज्नषी केन्द्र को ज्ञापन दिया है। समाज के लोगों ने मांग की है। अपराधी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर नयी प्रतिमा स्थापित की जाए।
                   शिकायत करसे समय प्रमुख रूप से संजीव खाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष सुनील जांगडे शशीकुमार ऋषि चतुर्वेदी प्रशांत लहरे नीतिन प्रधान शैलेंद्र आहुजा सूरज बंजारे खुलेश बर्मन रूपेंद्र टण्डन भचेंद्र आहुजा सुखदेव कुर्रे मनहरण महादेवा अभिषेक सारथी सुशांत धीरही बसंत लहरे योगेश गंधर्व विरेंद्र कुमार डाहिरे मौजूद थे।
close