अज्ञात लाश मिलने से सनसनी..आस पास के ग्रामीणों ने किया पहचानने से इंकार…परिजनों की हो रही तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

shibiबिलासपुर— दगौरी स्थित शिवनाथ नदी में लाश मिलने की जानकारी बिल्हा थाने को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे मे लिया। 24 घंटे की पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ में टैटू बना हुआ है। हाथ में रामेश्वर लिखा हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बिल्हा थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने बताया कि लाश को शिवनाथ नदी से बरामद किया गया है। लोगों की सूचना पर नदी किनारे लगी लाश को पुलिस ने बरामद कर पहचान की कोशिश की। आस पास के गांव में भी पता लगाया गया। लेकिन किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया है।

        सोरी ने बताया कि लाश की फोटो खींचकर लोगों के बीच सोशल मीडिया के मााध्यम से भेजा गया है। जानकारी रायपुर को भी दी गयी है। फिलहाल अनुमान लगाया जा सकता है कि मृतक किसी दूसरे गांव से है। अनुमान के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40-45 साल होगी।

                       सूत्रों की माने तो लाश को देखने के बाद पुलिस का अनुमान है कि किसी ने मृतक को मारकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस की तरफ से कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

close