अटलजी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Shri Mi
1 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारडा)।अटल बिहारी बाजपेयी भारत मे सर्वाधिक लोकप्रिय नेता थे।हमारे आदर्श और भाजपा के आधार स्तंभ की प्रेरणा से हम शासन में है हमे आगे बढ़ने के लिए इनके आदर्शो पर चलना होगा भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन सांसद लखन लाल साहू व हर्षिता पांडेय पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग के उपस्थिति में किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व मनहरण लाल पांडेय बाड़ा में स्व अटल बिहारी बाजपेई जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। हर्षिता पांडेय ने कहा कि देश के महानायक स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को विश्व मे अलग पहचान दिलायी हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने श्री बाजपेई के आदर्श व्यक्तित्व एवं उनके अटल विचारों वाले सुशासन के परिकल्पना को बताया। जिन्होंने देश को प्रमुख मान कर अपने जीवन को राष्ट्र को समर्पित किया।स्व अटलबिहारी बाजपाई का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close