अटल ने कहा..किसान का बेटा सीएम…अब नहीं होगा मुंगेली से अन्याय…कमीशनखोर ने किया किसानों को बरबाद

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— किसानों को धान का समर्थन मूल्य, कर्ज माफी, जल कर माफी, बिजली बिल हॉफ जैसी कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक घोषणाओं का जिक्र करते हुए मुंगेली जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने पूर्व सरकार जमकर निशाना साधा। केन्द्र को भी आड़े हाथ लेने से नहीं चूके।
                       अटल ने कहा कि मुंगेली कृषि प्रधान जिला है। भूपेश सरकार की ऐतिहासिक कार्यां का सर्वाधिक लाभ किसानों को मिला है। इसमें मुंंगेली के किसान भी शामिल हैं।  इस समय प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनी है। सरकार का मुखिया भी किसान पुत्र है। अब किसानों को परेशान होने और सड़क पर उतरने की जरूरत नहीं होगी।
    तानाशाही अक्षम्य अपराध
                          मुंगेली में जनसम्पर्क के दौरान किसान युवा और वकीलों ने आतिशी स्वागत किया। आम जनता से संवाद के दौरान अटल ने कहा कि प्रदेश निर्माण के बाद 15 सालों तक भाजपा ने बिलासपुर और मुंगेली के साथ सौतेला व्यवहार किया है।  60 माह से मोदी सरकार ने जुमलों के सिवाय कुछ नहीं दिया। किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी..इतना ही नहीं मजबूर होकर किसानों को आत्महत्या जैसा जघन्य कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों के चेहरे से चिंता गायब हो गयी हैं। अब चारो तरफ खुशहाली का वातावरण…लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार अड़ंगा नीति से बाज नहीं आ रही है।प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रियता को देखते हुए केन्द्रीय सरकार ने सहायता में कटौती करना प्रारंभ कर दिया है। मोदी सरकार किसानों के समर्थन मूल्य में केन्द्रीय हिस्सा देने से मना कर दिया है। ताज्जुब की बात है कि प्रदेश भाजपा के 10 सांसदों में से किसी ने प्रदेश के किसानों के लिए दिल्ली में आवाज नहीं उठायी । एक व्यक्ति अपने पार्टी में तानाशाही करे ठीक है। लेकिन देश के लोकतंत्र पर प्रयोग और  तानाशाही अक्षम्य अपराध से कम नहीं हैं।
मंत्री ने दिया जनता को धोखा
                           रेलवे के सपने, कभी गार्डन की कमीशनखोरी कभी बाई पास की लेट लतीफी का मुद्दा उठाते हुए अटल ने कहा कि मुंगेली के ग्रामीणों से लेकर शहरी क्षेत्र तक भाजपा ने विकास की संभावनाओं को कुचलकर उल्लू सीधा किया गया है। विकास खस्ताहाल और नेताजी हुए मालामाल का नारा देते हुए अटल ने कहा कि मुंगेली जिले के सारे प्रमुख कार्यालय और प्रशासनिक भवन दशरंगपुर की तरफ शहर से 10 किमी दूर तक चले गए हैं। नागरिकों को सिटी बस की सुविधा भी नहीं मुहैय्या करायी गयी है। क्षेत्र की जनता ने 15 वर्षों का रमन कार्यकाल भी देख लिया। 60 महीनों की मोदी सरकार भी  आजमा लिया है।
मुंगेली के साथ हुआ छल
                      कांग्रेस प्रत्याशी ने मंगलवार को जरहागांव और मुंगेली ब्लॉक का सघन दौरा के दौरान कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर कई पद मुंगेली की जनता ने भाजपा को दिए हैं। लेकिन  भाजपा ने सदैव मुंगेली के साथ छल किया है। मुंगेली के दानवीरों की जमीन पर बना कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय सफेद हाथी साबित हो गया है। कालेज में ना तो अध्यापक है और ना ही अध्ययन का माहौल है। आवास, हॉस्टल की कोई व्यवस्था नहीं है। करोड़ो की जमीन बेकार पड़ी है। करोड़ो का उद्यान कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने के लिए बनाया गया, बाई पास का काम वर्षों से अधर में है।
मुंगेली से परिवर्तन
                                                    मुंगेली में परिवर्तन का इतिहास रचने की अपील करते हुए अटल ने कहा कि कांग्रेस मुंगेली में प्रगति और विकास का इतिहास रचने को तैयार है। रेलवे सेवा, सिटी बस, सुविधा शहर से लेकर ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस अपने घोषणापत्र के सभी वायदों को लेकर संकल्पित है। इसका उदाहरण सबी ने देख भी लिया है।
                      कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने मुंगेली में अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट कर समर्थन मांगा। अधिवक्ताओं ने अटल को विजय की शुभकामनाएं दी। स्वागत से अभीभूत अटल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कर्मठ किसान पुत्र भूपेश बघेल ने आम छत्तीसढ़ियों के हित के लिए इतिहास रचा है।  हम सभी को भूपेश बघेल की अगुवाई में विकास की कई गाथाएं लिखनी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा।
close