अटल ने कहा..बिना उपलब्धि के गुजर गया साल..जनता कर रही सांसद की तलाश.. क्योंकि देना चाहती है बधाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस  प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सांसद के एक साल के कार्यकाल को निराशानक और जन आकांक्षाओं के प्रतिकूल बताया है। अटल ने कहा सांसद अरूण साव को बिना काम के एक साल के कार्यकाल के लिए बधाई। जनता उन्हें तलाश रही है।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर लोक सभा की जनता ने नरेंद्र मोदी और भाजपा के बड़े बड़े वादों में फंस कर अरुण साव को लोक सभा मे भेजा। एक वर्ष बीत जाने के बाद एक भी उपलब्धि सांसद के नाम नही है। बिलासपुर लोक सभा के लिए कोई विकास मॉडल या बड़ी परियोजना सांसद देने में असफल रहे हैं। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
           अटल ने कहा कि बिलासपुर एक साधन संपन्न ज़िला है। यहां जल,जमीन,खनिज,वन सम्पदा,की प्रचुरता है। स्वस्थ वातावरण वाला क्षेत्र है। विकास की असीम सम्भावनाओ से भरा है।  ,जरूरत है ? तो सक्षम नेतृत्व और दृढ़इच्छा शक्ति की । लेकिन बिलासपुर के लिए कोई बड़ी परियोजना लाने में सफल नही हुए। बिलासपुर शहर की जनता का बहुप्रतीक्षित मांग ” हवाई सेवा ” ,है  जो एक जनांदोलन बन चुका है। इस के लिए भी सांसद अरुण साव का रवैया बहुत सहयोगात्मक नही रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवाई सेवा के लिए तत्काल 27 करोड़ की घोषणा कर बिलासपुर के विकास के लिए पहल की है।
 
              अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आज  देश सहित छत्तीसगढ़ कोविड-19 महामारी से परेशान है। बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में मजदूर अन्य प्रांतों में  पलायन करते हैं। मजदूर “मोदी निर्मित ” व्यवस्था में पिस रहे हैं। ऐसी विषम और चिंताजनक स्थिति में भी सांसद अरुण साव कहाँ है ? जबकि जनता और मजदूर अपने प्रतिनिधि से अपेक्षा रखते है कि ऐसे हालात में साथ निभाएं।
 
            अटल श्रीवास्तव ने कहा साव ,यदाकदा अखबार के माध्यम से अवतरित होते है। स्वयं कहाँ है ? ,जनता ढूंढ रही है। जनता जानना चाह रही है कि संकट काल मे बिलासपुर लोक सभा की जनता के लिए सांसद निधि से कितनी राशि स्वीकृत किया गया ? , सी एम रिलीफ फण्ड में कितना सहयोग किया। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कोई अन्य सुविधा दी हो तो वोकल होकर कहें। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close