अटल ने कहा…भाजपा नेता बयानबाजी के शूरवीर..15 सालों से पिला रहे हवाई घुट्टी… सताएगी पहचान की चिंता

BHASKAR MISHRA
 बिलासपुर— कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी ने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने के साथ हवा-हवाई बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले पन्द्रह सालों से बिलासपुर की जनता को हवाई सेवा का सपना दिखाया जा रहा है। जब भी चुनाव आया…भाजपा नेता हवा में गुब्बारा छोड़ना शुरू कर देते हैं। लेकिन उन्हें शायद यह भी मालूम होगा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। क्योंकि जनता ने अब गुब्बारे से हवा निकालने को तैयार बैठीा।
                 बिलासपुर लोकसभा से कांंग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने रेल्वे क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क अभियान में भाग लिया। जनता से रूबरू होकर समस्याओं को सुना और भाजपा नेताओं की चाल चरित्र चेहरा के बारे में बताया। अटल ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के हवाई-सेवा शुरू करने वाले बयान को हवा हवाई बताया। अटल ने कहा कि पिछले पन्द्रह सालो से राज्य में भाजपा की सत्ता और भाजपा के सांसद पन्द्रह रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बिलासपुर की जनता को केवल आश्वासन के हिंडाला में बैठाकर दिवा स्वप्न दिखाया है।
                 अटल ने पूर्व मंंत्री अमर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अमर किस हैसियत से हवाई-सेवा की बात कर रहे हैं। क्या उन्हें अपनी वास्तविकता नही मालूम। बिलासपुर की जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें एकसिरे से नकार दिया है। बावजूद इसके दिवास्वप्न दिखाने की उनकी आदत नहीं छूट रही है।
                    उन्हें पता होना चाहिए कि प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। अब केन्द्र में सरकार बनाने की बारी है। पूर्वमंत्री अभी भी अपने आप को बाॅस समझ  रहे हैं। प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रत्याशी को बोलने नहीं दिया। पहचान के संकट की बात पर अटल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जनता बहुत सारे भाजपा नेताओं को पहचान के संकट में डालने वाली है।

मजदूर कांग्रेस होली मिलन में शामिल

Join Our WhatsApp Group Join Now

लोकसभा प्रत्याशी अटल ने बुधवार को रेलवे जोन मुख्यालय में रेलवे कर्मचारी से जनसम्पर्क किया। मेन्स कांग्रेस पदाधिकारियों के होली मिलन में भाग लिया। वरिष्ठ मजदूर नेताओं का आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तपन चटर्जी, के.एस.मूर्ति, शेख गफ्फार, कृष्ण कुमार, गौरीषंकर, जी. मोहनराव, लक्ष्मण राव, नसीम खान, अभय नारायण राॅय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।

विधायक रश्मि और नीतू का जनसम्पर्क

अटल की धर्मपत्नी नीतू श्रीवास्तव ने कांग्रेस विधायक रश्मि आशीष सिंह के साथ तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क किया।  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान  नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र कौर मक्कड़, उपाध्यक्ष पुष्पा श्रीवास, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य, जितेन्द्र पाण्डेय मुकीम अंसारी, बिहारी देवांगन, कैलाश देवांगन, ज्ञान सिंह, टेकचंद कारडा, मोहित राजपूत, विमला जांगड़े, रोहित खाण्डे, बट्टू अजमल जायसी समेत सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।

close