अटल ने कहा..सीएम का आभार..अब बनेगा उन्नत एयरपोर्ट..15 साल से रमन सरकार दे रही थी धोखा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चकरभाठा एयरपोर्ट के उन्नयन टर्मिनल और रनवे के लिए 27 करोड की घोषणा कर बिलासपुर को फिर बडी सौगात दी है। घोषणा के लिए आभार प्रगट करते हुये प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री का हमेशा आभारी रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             अटल ने बताया कि 15 साल की सरकार नेें उच्च न्यायालय के दखल के बाद भी एयरपोर्ट के लिए किसी प्रकार की संतोषप्रद कार्रवाई नहीं की है। रमन सरकार ने बिलासपुर में एयरपोर्ट के लिए कभी भी गंभीर प्रयास नहीं किया है। बिलासपुर की जनता एक महीने से लगातार आंदोलन कर रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने जनता की भावनाओं को समझते हुए मांग को ना केवल उचित समझा । बल्कि बिना देर किए 27 करोड़ का सौगात भी दिया है।

            अटल ने कहा कि संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। शुक्रिया अदा करता हूं। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने विधायक धरमजीत सिंह का भी आभार प्रकट किया। जिन्होनेे अशासकीय संकल्प पेश किया। महामंत्री ने बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय और तखतपुर विधायक रश्मि सिह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होने मुखरता से जनता की आवाज को सदन में रखा।

      जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र्र बोलर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रदेश सचिव महेश दुबे प्रमोद नायक, विवेक वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन बिल्हा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू दिलीप लहरिया ने भी मुख्यमंत्री जी की घोषणा के लिए बधाई दी है।

close