अटल ने जिला प्रशासन को सौंपी 86 छात्रों की सूची..प्रमोद ने बताया..शहर से 55 बच्चे कोटा में फंसे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,
बिलासपुर—- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 18 मार्च को  प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव  ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कोटा राजस्थान में जिले से पढ़ने गए 86 छात्रों की सूची कलेक्टर को दी है। इस दौरान दोनों नेताओं ने बताया कि दी गयी सूची में अकेले बिलासपुर शहर से 55 और बाकी छात्र जिले के आस पास के क्षेत्रों से है।
 
     शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश हमने सभी छात्रों का नाम,माता-मोबाइल नम्बर की जानकारी के साथ कोटा का पता भी जिला प्रशासन को सौप दिया है। ,बच्चो के अभिभावकों से चर्चा भी हो गयी है। जल्द ही सभी बच्चे छत्तीसगढ़ लाए जाएंगे।
 
      प्रदेश उपाध्यक्ष अटल  श्रीवास्तव ने बताया कि  बिलासपुर जिले समेत पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मेडिकल,इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स करने बच्चे कोटा राजस्थान जाते है। इस साल भी ऐसा ही हुआ। लेकिन कोरोना वायरस प्रकोप के बाद लाकडाउन में सभी बच्चे फंस गए। जिसके चलते बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान थे। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची। उन्होंने तुरंत प्रशासन और कांग्रेस संगठन को समस्या हल करने का निर्देश दिया है।
 
                 शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि सूची को सौंप दिया गया है। जल्द ही कार्रवाई होगी। कोटा में लाकडाउन में फंसे बिलासपुर के कुछ प्रमुख नाम आकाश भारद्वाज मस्तूरी, कुमारी शौर्य बघेल बसंत विहार,,अश्वनी गुप्ता सरकंडा, तृप्ति पटेल सरकंडा, राहुल कौशिक लिमतरी, आकांक्षा गुप्ता सरकंडा, हर्षिता कुशवाहा रामा लाइफ सिटी, आर्यन पटेल 27 खोली, शशांक चौरसिया उसलापुर है।
close