अटल ने बताया…बलरामपुर से कोंटा तक..काटा गया जन्मदिन का केक…लोकप्रियता देख..हिल गयी सरकार..बिलासपुर में भी मनाया गया बर्थ डे जश्न

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेसियों ने भिलाई पहुंचकर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी है। बधाई देने वालों में विधायक दिलीप लहरिया समेत बिलासपुर से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा बिलासपुर जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने भिलाई पहुंचकर पीसीसी प्रमुख को फूल माला और बुके से स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी प्रमुख भूपेश बघेल के जन्मदिन को उत्हास और उमंग से मनाया। बिलासपुर से भी प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेसियों का हुजूम भिलाई पहुंचा। भूपेश बघेल को पुष्पहार,फूल माला से स्वागत किया। सभी ने बघेल के दीर्घायु की कामना की। स्वागत और शुभकामना देने वालों में बिलासपुर के कमोबेश सभी दिग्गज कांग्रेसी मौजूद थे।

                          अटल श्रीवास्तव ने बताया कि भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस को नई मिली है। यूथ से लेकर कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के नेताओं का मनोबल ऊंचा हुआ। भूपेश बघेल ने पिछले कुछ सालों से किसानों,बेरोजगार युवकों ,मजदूरों, गरीबों की लड़ाई को हर मोर्चे पर मजबूती के साथ लड़ा है। यही -कारण है कि आज प्रदेश में भाजपा की बुनियाद हिल चुकी है। प्रदेश का एक-एक कांग्रेसी किसान नेता भूपेश को प्यार करता है। जनता भी भूपेश बघेल को प्यार करती है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार की नींद गायब हो चुकी है।

                                  भिलाई पहुंचकर बिलासपुर से बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से  प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, सचिव महेश दुबे, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय,  शहर कांग्रेस महामंत्री राकेश सिंह संयुक्त महामंत्री अरविन्द शुक्ला ने भूपेश को गुलदस्ता भेंटकर दीर्घायु की कामना की द्।

                    इसके अलावा कृष्ण कुमार यादव, राजेन्द्र शुक्ला,प्रमोद नायक, भुवनेश्वर यादव, रमेश कौशिक,  अजय सिंह, अनिल सिंह चौहान, दिलीप पाटिल कार्यलय सचिव सुभाष ठाकुर ने भी भूपेश का फूल माला से स्वागत किया।

          प्रवक्ता अभय नारायण राय और शैलेश पाण्डेय ने बताया कि भूपेश बघेल के निवास पर सुबह से ही प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस पदाधिकारीयों और वरिष्ठ नेताओं का ताता लगा रहा। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव सांसद छाया वर्मा, रायपुर महापौर प्रमोद दुबे भिलाई महापौर देवेन्द्र यादव भी मौजूद थे। भिलाई, कुम्हारी , पाटन में अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिलासपुर में भी मनाया गया जन्मदिन

             भूपेश बघेल का जन्मदिन बिलासपुर जिले में शहर समेत तखतपुर, मस्तुरी और बेलतरा में भी मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने केक काटकर जश्न मनाया। वार्डों में भी कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने को मिला।

             पार्षद अखिलेश बाजपेयी, दीपांशु श्रीवास्तवए नेता प्रतिपक्ष शेख नज्रुद्दीन पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन पार्षद, रामा बघेल, मुकीम कुरैशी अपने अपने वार्ड में फल वितरण किया। इस दौरान युवा और वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद थे।

                             पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी डॉ.तरु तिवारी शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा जिला सचिव अमन मेमन, युवा कांग्रेस नेता शिवा नायडू, शहर सचिव हेमंत दिग्रस्करए सहित सभी वार्डों में बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने पूजा पाठ के बाद भूपेश के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया। सभी वार्डों में केक कटा गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया।

close