अटल ने भरा नामांकन…भूपेश ने धरम को कहा…रिमोट कन्ट्रोल नेता प्रतिपक्ष..बताया..विरासत में 50 लाख करोड़ का कर्ज…बताएं खजाना किसने किया खाली…मंच से पंडाल तक गूंंजा..चौकीदार चोर है

BHASKAR MISHRA
9 Min Read

बिलासपुर– लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने आज मुख्यमंत्री,जल संसाधन मंत्री और नगरीय निकाय मंत्री की मौजूदगी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय,तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी मौजूद थीं। इसके पहले मुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं ने लालबहादुर शास्त्री मैदान में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन समेत आम जनता को संबोधित किया। सभी नेताओं ने बारी बारी से भाजपा और केन्द्र सरकार की करनी और कथनी को जमकर कोशा। मुख्यमंत्री ने बताया हमने मात्र दो महीने में सभी महत्वपूर्ण वादों को पूरा कर दिया है। सीएम ने पूर्व सीएम पर निशाना साधा कि जब हमने 2003 में सत्ता से हटे तो 4 हजार करोड़ रूपए छोड़ कर गए। लेकिन पन्द्रह साल बाद जब रमन सिंह को जनता ने सत्ता से हटाया तो पचास लाख करोड़ रूपए कर्ज छोड़ कर गए। बताएं खजाना किसने खाली किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         अटल श्रीवास्तव के नामांकन दाखिल करने से पहले लालबहादुर शास्त्री मैदान में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल समेत मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेन और आम जनता को संबोधित किया। सभा को रश्मि सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, शैलेश पाण्डेय,अमरजीत भगत,प्रेमसाय सिंह,रविन्द्र चौबे,डॉ.शिवकुमार डहरिया, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे,लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कमोबेश सभी नेताओं ने बारी बारी से प्रदेश भाजपा सरकार के अलावा केन्द्र और मोदी सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा केन्द्र सरकार का कैसा चौकीदार की आंख के नीचे से अरबों रूपए पार कर दिया गया। दरअसल देश को चौकीदार नहीं बल्कि पहरेदार की जरूरत है। नेताओं ने इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए।

रिमोट पर चलता है प्रदेश का नेता प्रतिपक्ष

               मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा…आपके जिले से भाजपा के नेता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सीएम ने कहा जितना रमन सिंह चाभी भरते हैं..उतना ही धरमलाल कौशिक बोलते हैं और चलते हैं। आज तक नेता प्रतिपक्ष अपने मन से कोई बात नहीं बोलते हैं..सीएम नेता प्रतिपक्ष से सवाल करवाते हैं…कि खजाना खाली हो गया है। मेरा सवाल दोनों से है कि जब हम सत्ता से हटे तो खजाने में 4 हजार करोड़ रूपए थे। जब आपको जनता ने हटाई तो हमें पचास लाख करोड़ रूपए कर्ज का बोझ दिया है। बावजूद इसके हमने जनता से जो वादा किया था उसे हम पूरा कर रहे हैं। ज्यादातर बड़ी घोषणाओं को पूरा भी कर दिया गया है। बाकी योजनाओं और वादों पर निर्णय ले लिया गया है। हम आपकी की तरह नहीं है कि वादा करें..वोट लेने और सरकार बनाने के बाद भूल जाएं।

                 सीएम ने कहा कि रमन सिंह जी आपने किसान युवा,महिला,आदिवासी,व्यापारी सभी से वादा किया। लेकिन पन्द्रह साल में पूरा नहीं किया। लेकिन हमने किया…और पूरा भी किया। सीएम ने सवाल किया कि आखिर पचास लाख  करोड़ गए कहां। दरअसल आपने सारे रूपए भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी,चावल घोटाले मेंं,दाल के कमीशन में,और अन्त में यह रूपए मोबाइल कमीशन में गया।

                             रमन सिंह जी आपने कहा आपने स्वामीथन कमीशन लाने वाले थे…क्यों नहीं लाया। आज किसानों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। क्योंकि आपकी सरकार ने ही देश का सारा धन विदेश भेज दिया है।

सवाल करना  अपराध तो हम भी अपराधी

                 सीम ने कहा चौकीदार और उसकी सरकार से सवाल करना अपराध हो गया है। सवाल करने वाले पत्रकारों को डराया धमकाया जा रहा है। सवाल करने वाली आम जनता को परेशान किया जा रहा है। मोदी ने संवैधानिक तंत्र को खोखला कर दिया है। जनता काले धन का इंतजाार कर रही है। सवाल को दबा दिया जाता है। अपराध बताया जा रहा है। सच तो यह है कि लोकतंत्र में सबको सवाल करने का अधिकार है। यदि मोदी और भाजपा नेताओं की नजर में सवाल करना अपराध है..तो हम भी अपराधी हैं। हम ऐसा अपराध बार बार करेंगे। हम सवाल करेंगे कि पन्द्रह लाख रूपए खातों में अब तक क्यों नहीं आया। कालाधन विदेश से क्यों नही लाया गया। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को क्यों नहीं लागू किया गया। आदिवासियों को क्यों उजाड़ा जा रहा है। पंजीकृत बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं दिया जा रहा है। भूपेश ने कहा सवाल बहुत हैं…सवाल जनता कर रही है। देश ने बदलाव का मन बना लिया है। जनता अटल श्रीवास्तव को जिताएगी। दिल्ली में इन सवालों का जवाब अटल श्रीवास्तव ही लेंगे।

केन्द्र में डकैतो की सरकार

              रविन्द्र चौबे ने कहा हम कहते रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों को भाजपा लूट रही है। हमने विधानसभा चुनाव के समय जनता को बताया भी था कि प्रदेश में भाजपा की लूटरी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को दोनों हाथ से लूट रही है। यहां का धान घोटाला,खदान घोटाला और नान घोटाला…घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है। हमने वादा किया था कि और लूटेरों को जनता ने भगाया। हमने आते ही वादों को पूरा किया।

                   रविन्द्र चौबे ने बताया कि लोकसभा चुनाव सिर पर है। अटल श्रीवास्तव को जीताना है। सबको मिलकर भाजपा की लूटेरी सरकार को तो हटा दिया..लेकिन मोदी की अगुवाई में केन्द्र की डकैतों की सरकार को हटाने की बारी आ गयी है। राहुल के राफेल घोटाला से मोदी मुंह छिपा रहे हैं। उन्होने नहीं बताया कि आखिर 5 सौ करोड़ का सौधा 26 सौ करोड़ कैसे हो गया। रविन्द्र ने कहा कि इसका मतलब चौकीदार चोर है। अपने भाषण में रविन्द्र चौबे ने तीन बार आम जनता और कार्यकर्ताओं से चौकीदार चोर के नारे लगवाए।

                                 रविन्द्र चौबे ने कहा..हमें फैसला करना है कि अब केन्द्र से चोर चौकीदार का चेहरा सामने लाएं। आज के दूल्हा अटल श्रीवास्तव को भारी मतो से जीताकर दिल्ली भेजें। रविन्द्र चौबे ने भी दुहराया कि हमने विधानसभा के दौरान जो भी वादा किया..कर दिखाया। इतना ही नहीं हमने 80 लाख मिट्रिक टन धान बिना केन्द्र के सहयोग से किया। क्योंकि नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए पैसा देने से इंकार कर दिया। रविन्द्र ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी के रिश्तेदार मेहुल चौकसी, नीरव मोदी,विजय माल्या करोड़ों रूपए लेकर भाग गए। लेकिन चौकीदार ने आज तक जवाब नहीं दिया। जवाब भी नहीं है…क्योंकि चौकीदार चोर है।

                        इस दौरान रविन्द्र चौबे ने अटल श्रीवास्तव की योग्यता और जुझारूपन की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा एक कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसने भाजपा की तानाशाही की एक एक लाठी को झेला है। अब अटल ही बिलासपुर की जनता का ख्याल रखेंगे।

कार्यकर्ताओं की शक्ति से मिलेगी जीत…अटल

                     सभा को बिलासपुर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। अटल ने कहा कांग्रेस की शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। हम बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं। केन्द्र की दोगली सरकार को सत्ता से बेदखल कर राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार को बनाना है।

पूर्व मंत्री पर नगर विधायक का निशाना

मंच से नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने पूर्व मंत्री को निशाना बनाया। शैलेश पाण्डेय ने कहा सोची समझी रणनीति के तहत राशि पावर की नीलामी की जा रही है। प्लान्ट को 20 करोड़ में खरीदे जाने का प्लान है। खरीदने वाला और कोई नहीं बल्कि बिलासपुर का नीरव मोदी है। इसके पहले बिलासपुर का नीरव मोदी फरार हो..उसके खिलाफ कार्रवाई हो।

close