अतिक्रमण अभियान का कांग्रेस ने किया विरोध

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMG-20150912-WA0006बिलासपुर—कांग्रेसियों ने आज नगर निगम और यातायात विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान का जमकर विरोध किया। एक दिन पहले कलेक्टर ने बैठक लेकर शहर में बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था। साथ ही सख्त कार्रवायी के निर्देश भी दिए थे।

           आज देवकीनंदन चौक से सिम्स चौक तक यातायात विभाग और निगम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला। निगम की कार्रवाई का कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया । व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अभियान का विरोध करते हुए स्थानीय मंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

 

                कलेक्टर के आदेश के बाद सिम्स चौक से लेकर कम्पनी गार्डन तक सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों के खिलाफ आज अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को उजाड़ दिया। कम्पनी गार्डन के सामने दुकान लगाने वालों के टेन्ट को निमग ने जब्त कर लिया। निगम ने सड़क पर दुकान लगाने वालों पर सत्रह सौ रूपए का जुर्माना ठोंका। इसके बाद सभी व्यापारी लामबंद हो गये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों का समर्थन करते हुए दुकानों को हटाने से माना किया।

               इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। साथ ही सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब गाड़ियों को जब्त किया और कुछ का चालान भी काटा।

                 अतिक्रमण का विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि छोटे व्यापारी के पास इतने पैसे नहीं है कि वे दुकान ले सकें। उनका परिवार सड़क से ही चलता है। कांग्रेस नेता नरेन्द्र बोलर ने सीजी वाल को बताया कि त्योहार के ठीक दो एक दिन पहले इस प्रकार की कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। इससे सड़क पर दुकान करने वालों की रोजी रोटी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कम्पनी गार्डन के सामने से सिम्स तक कई दुकानें पच्चीसों साल से लग रही हैं। निगम इसके एवज में बाजार वसूली भी करता है। इसके बावजूद उन्हें हटाना ठीक नहीं है। बोलर ने बताया कि यदि इन छोटे व्यापारियों को हटाना ही था तो कुछ दिन रूक जाते या फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान को बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था।

               बोलर ने कहा कि कांग्रेस छोटे व्यापारियों के हित के लिए लम्बी लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने निगम दस्ते का जमकर विरोध किया। अंत में पुलिस ने नरेन्द्र बोलर, महेश दुबे अभय नारायण राय,शेख नजरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल,महेश दुबे, राजेश पाण्डेय,रिषी पाण्डेय समेत दो दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर कोनी थाना भेज दिया। बावजूद इसके व्यापारियों का विरोध चलता रहा।  

                 समाचार लिखे जाने तक शेफर स्कूल से मंगला चौक तक अतिक्रमण दस्ता सक्रिय नजर आया

 

 

 

/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-qformat:yes;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0in 5.4pt 0in 5.4pt;
mso-para-margin-top:0in;
mso-para-margin-right:0in;
mso-para-margin-bottom:10.0pt;
mso-para-margin-left:0in;
line-height:115%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:11.0pt;
mso-bidi-font-size:10.0pt;
font-family:”Calibri”,”sans-serif”;
mso-ascii-font-family:Calibri;
mso-ascii-theme-font:minor-latin;
mso-fareast-font-family:”Times New Roman”;
mso-fareast-theme-font:minor-fareast;
mso-hansi-font-family:Calibri;
mso-hansi-theme-font:minor-latin;}

 

close