अद्वितीय नेतृत्व की धनी थीं जयललिता-कौशिक

Shri Mi
1 Min Read
DLK2रायपुर। तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशक ने अपने संदेश में कहा कि अद्वितीय नेतृत्व की धनी मुख्यमंत्री जयललिता के मुख्यमंत्रीत्व काल को हमेशा याद किया जायेगा। जनमानस में अपनी अमिट छाप छोडऩे वाली इस महिला नेत्री जयललिता का समुचा जीवन आम जनमानस के लिए समर्पित रहा है। स्व. जयललिता 6 बार तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के तौर पर निर्वाचित होती रही है। प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि आमलोगों के प्रति उनका समर्पण लोकतंत्र के अनुयायियों के लिए एक अध्याय हो सकता है। उनके निधन से समुचा देश नम है, ईश्वर उनके आत्मा को शांति दें।

छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुधवार को 7 बजे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी।बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह  व अन्य सदस्य शामिल होंगे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close