अधिकारियों ने की भोजन गुणवत्ता की जांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_0425बिलासपुर— स्वच्छता-सप्ताह के अंतिम दिन स्वच्छ आहार,खानपान से संबंधित बेहतर वातावरण पैदा करने रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। स्टेशनों के जन आहार, रेस्टोरेंट, केटरिंग यूनिट, मोबाइल केटरिंग यूनिट, फूड स्टाॅल, पेंट्रीकार का विशेष निरीक्षण किया। खानपान की  गुणवत्ता का जायजा लिया।

                            बिलासपुर स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया की अगुवाई में बेहतर खानपान पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम, वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता एस.के.सेनापती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी.के.सरदार, मुख्य स्टेशन प्रबंधक किशोर निखारे और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

            डीआरएम मलिया की अगुवाई में सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस और हावडा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का टीम ने औचक निरीक्षण किया। स्टेशन स्थित जन आहार, रेस्टोरेंट, केटरिंग यूनिट, मोबाइल केटरिंग यूनिट, फूड स्टाॅल का भी जायजा लिया। इस दौरान दोनों गाडियों के पेंट्रीकार में साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्य सामाग्रियों की गुणवत्ता की टीम ने जांच की। यात्रियों से खानपान सामग्री संबंधित फीड बैक लिया। अधिकारियों ने भोजन में सुधार के लिए यात्रियों से सुझाव भी मांगे।

                           स्टेशन के जन आहार, फूड प्लाजा और केटरिंग यूनिट पहुंचकर अधिकारियों ने खाद्य सामाग्रियों टेस्ट लिया।  बेबी फूड की उपलव्धता, पानी बोतल, मिल्क प्रोडक्ट, चाय के कप का साइज को भी देखा। टीम ने बोतल बंद सामग्रियों की कीमत, रेट सूची की उपलव्धता और साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।  खानपान सामग्री निर्धारित दरों और भोजन की गुणवत्ता को लेकर आलाधिकारियों ने यात्रियों से विशेष चर्चा की।

खूले में शौच के खिलाफ अभियान

                   खुले में शौच की आदतों को रेलवे प्रशासन ने संजीदगी से लिया है। सफाई अभियान के तहत खुले में शौच जाने वालों को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों और पटरियों के आसपास बोर्ड और बैनर लगाकर यात्रियों को शौच नहीं करने की सलाह दी जा रही है। अभियान को सफल बनाने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया जा रहा है।

close