अधिकारी कार्यों को गंभीरता से निपटाएं-अन्बलगन पी.

Shri Mi

rajsvaबिलासपुर—एसडीएम और तहसीलदार के न्यायालय में जो भी प्रकरण आते है उन्हें 4 या 5 पेशी के भीतर निराकण किया जाए। लंबित प्रकरणों के निराकरण प्रत्येक सप्ताह का लक्ष्य बनाकर किया जाए। यह बातें अन्बलगन पी ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                         मंथन सभा कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकरण को 2 वर्ष से ज्यादा लंबित रखने का औचित्य नही है। विवादित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का निराकरण समय के भीतर किया जाए। कार्ययोजना बनाकर दिसंबर 2016 तक भू नक्शों और बंटाकन के अद्यतीकरण का कार्यपूर्ण करने का निर्देश सभी तहसीलदारों को दिया।
                  डायवर्सन का रिकार्ड संधारित करने के लिए प्रत्येक तहसील और उप तहसील में रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में विकास के नियमितिकरण के लिए संशोधित प्रावधान के अनुरूप कार्यवाई करने को निर्देश दिया। नजूल नवीनीकरण के जिले में सवा 300 प्रकरण लंबित है। इसे जल्द से जल्द दूर करने को कहा।
                        फसल कटाई प्रयोग के दौरान मौके पर उपस्थित रहने और सही-सही फसलों का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष प्रधानमंत्री फसल बीमायोजना के तहत् लगभग 75 हजार किसानों का बीमा किया गया है। आबादी सर्वेक्षण के तहत् पटवारी हलकोें में आबादी भूखण्डों की संख्या निर्धारित है। नये आबादी क्षेत्र घोषित करने के पहले न्यायालयीन आदेशों का उल्लंघन न हो इस बात का अधिकारी विशेष ध्यान रखें।
              कलेक्टर ने बताया कि जितने राजस्व ग्राम नगरीय निकायों के भीतर आ गये हैं उन्हें भी नजूल पट्टा जारी किया जाना है। शहरी नजूल पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया जाएगा।  आबादी सर्वेक्षण का काम समय सीमा में पूर्ण किया जाना है।
लोक सेवा केन्द्रो में अच्छी सेवाएं..
जिले के सभी तहसीलों और उप तहसीलों में लोक सेवा केन्द्र संचालित है। सभी एसडीएम  इन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें। लोक सेवा केन्द्रों में कितने आवेदन आते है तथा  कितने आवेदनों को दर्ज किया जा रहा है यह देखे। आवेदन वापस किये जाने की स्थिति न बने।

कामन सर्विस सेंटर

         जिले के हर ग्राम पंचायत में कामन सर्विस सेंटर संचालन की कार्यवाई की जा रही है। यह सेंटर ग्रामीण च्वाइस सेंटर के रूप में कार्य करेगा। नक्शा, खसरा, बैंकिग सेवाएं, बीमा, पेंशन पेन कार्ड के लिए आवेदन, आधार कार्ड, शिक्षा, कृषि आदि से जुड़ी सेवाएं प्राप्त की जा सकेगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को  सेवाओं की समीक्षा करने को कहा।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close