अधिकारी पढ़ाएंगे सुरक्षा और अनुशासन का पाठ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

DSC04435 बिलासपुर— बिलासपुर रेल प्रशासन 29 से 2 जून के बीच संरक्षा सप्ताह मनाएगा। इस दौरान आम नागरिकों को फाटक पार करने के दौरान सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। मंडल के सभी स्टेशनों, मानव रहित/मानव सहित रेलवे समपार फाटकों और रेल पटरियों के किनारे बसाहाटों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सेकरसा स्टेडियम से सुबह साढ़े छः बजे मुख्य संरक्षा अधिकारी डी.एल.कांबले, मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त भवानी शंकर नाथ, वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता ललित धुरंधर, मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री, रवि नेवाडे और अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की अगुवाई में सुबह प्रभात फेरी के साथ जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कहां कहां होंगे कार्यक्रम

                      चांपा स्टेशन में नुक्कड़ नाटक पेश  कर  संरक्षा संबंधित जानकारियां लोगों को दी गयी। लोखंडी और शहडोल जिले के पुरानी बस्ती समपार फाटक करने वालों को संरक्षा के बारे में बताया गया। हैंड बिल, पम्पलेट का भी वितरण किया गया।

   मंगलवार 30 मई को रायगढ में सुबह सात बजे वाकथन का आयोजन किया जाएगा। 9 बजे से रायगढ स्टेशन और विभिन्न समपार फाटकों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। लोगों के बीच हैंड बिल, पम्पलेट का वितरण और आडिओ विजुअल फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

                  रेल प्रशासन के अनुसार बुधवरा 31 मई को शहडोल में सुबह 6.30 बजे मिनी मैराथन का आयोजन होगा। सुबह 9 बजे से विभिन्न समपार फाटकों में संरक्षा की जानकारी दी जाएगी। बिलासपुर के अमेरी समपार फाटक में सुपह 10 बजे से अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी राहगिरों को संरक्षा सबंधित जानकारी देंगे।

          1 जून को लालखदान समपार फाटक में सुबह 10 बजे मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक पार करने के टिप्स देंगे। बिलासपुर में शाम 5.30 बजे  मंडल के संरक्षा से जुडे कर्मचारी और अधिकारी बाइक रैली निकालकर समपार संरक्षा जागरूकता संबंधी जागरूकता का प्रचार प्रसार करेंगे।

                          2 मई को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। बिलासपुर स्टेशन में सुबह 11 बजे  नुक्कड़ नाटक पेश किया जाएगा। चुचुहियापारा समपार फाटक में  समपार फाटक पार करने वालों को संरक्षा परामर्श दिए जाएंगे।  रामा मैगनेटो मॉल शाम 6 बजे संरक्षा से जु़ड़ी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के बीच ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

62वाॅ रेलवे सप्ताह समारोह

बिलासपुर मंडल में 62वाॅ रेलवे सप्ताह समारोह का आयोजन 30 मई को दोपहर 3.30 बजे एन.ई.इंस्टीट्यूट आँडिटोरियम में किया जाएगा। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, बी.गोपीनाथ मलिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

              इस दौरान मंडल प्रबंधक उत्कृष्ट कार्यो के लिए मंडल के 164 कर्मचारियों को  सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले विभागों को  10 रनिंग शील्ड भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में रेलवे स्कूल के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे।

close