अधिवक्ताओं की आपदा प्रबंधन मंत्री से गुहार..कहा..आपदा कोष से वकीलों की करें मदद..जयसिंह ने दिया आश्वासन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस कमिटी विधि विभाग का प्रतिनिधिमंडल कोरबा स्थित राजस्व एवं आपदा प्रबंध मंत्री जय सिंह अग्रवाल से बातचीत की। इस दौरान आपदा मंत्री से सभी वकीलों ने लाकडाउन के दौरान वकीलों की खस्ताहाल स्थिति की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप दुबे का सहयोग के लिए निवेदन पत्र भी दिया।
 
                प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का एक प्रतनिधिमंडल कोरबा स्थित आपदा प्रबंधन मंत्री के निवास पहुचा। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले सवा महीने से  देश के साथ प्रदेश में भी लाकडाउन है। जिसके चलते कोर्ट कचहरी  बन्द है। विधि व्यवसाय को करारा झटका लगा है।
 
              प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस दौरान सभी अधिवक्ताओं और खासकर जूनियर वकीलों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। राज्य सरकार से मदद की सख्त जरूरत है। जूनियर वकीलों की हालत दयनीय स्थिति तक पहुंच चुकी है। यदि मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया तो जूनियर वकीलों की हालत में सुधार हो सकती है।
 
           प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस लीगल प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे का निवेदन पत्र आपदा प्रबंधन मंत्री को दिया। जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि मामले को ना केवल गंभीरता से ले रहे हैं। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने करेंगे।
 
मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे मुद्दा
 
      प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद मोबाइल पर आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वकीलों के हितों को लेकर हम गंभीर हैं। लाकडाउन के बाद कोर्ट कचहरी बन्द है। निश्चित रूप से विधि व्यवसाय प्रभावित हुआ है। वकीलों के आवेदन को सीएम के सामने रखूंगा। वस्तुस्थिति से अवगत कराऊंगा। वकीलों की स्थिति को लेकर गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा। 
 
फोन पर किया निवेदन
 
               कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल ने प्रतिनिधि मंडल ने  आपदा प्रबंधन मंत्री जय सिंह अग्रवाल से कोरोना संकट की घड़ी मे मदद की गुहार लगायी है। वकीलों, क्लर्क और फोटो कॉपी संचालक के आर्थिक मदद के लिए आपदा प्रबंधन कोष से बार एसोसिएशन के लिए राशि जारी करने की मांग की है। 
 
                  मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कोरबा सिराज खान,देश संयुक्त सचिव विधि विभाग मनोज राठौर, जिला कांग्रेस विधि विभाग कोरबा सचिव कमलेश श्रीवास, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, किशोर तिवारी शामिल थे।
close