अधिवक्ताओं ने किया स्वागत..अटल ने कहा…जुमलेबाजों से सावधान…आओ मिलकर बचाएं लोकतंत्र और संविधान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तवन का धुआंधार जनसम्पर्क अभियान जारी है। अटल ने गुरूवार को बिल्हा विधानसभा के डेढ़ दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। बोदरी नगर पंचायत में जनसंपर्क कर अटल श्रीवास्तव  ने समर्थन मांगा। भाजपा और मोदी सरकार के जुमलों और वादों से बचने की बात कही। अटल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। अटल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठा करार देते हुए कहा कि समय आ गया है कि लोग झूठे वादा करने वालों को सबक सिखाकर पिछली गलतियों को सुधारें।
                     अटल ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों से रूबूरू हुए। उन्होने कहा कि जनता को भाजपा के झूठे संकल्प पत्र से बचने की जरूरत है। कुछ ऐसा ही संकल्प पत्र साल 2014 में देखने को मिला था। भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। सरकार बनते ही भाजपा नेता कहने लगे कि हम तो जुमाला कह रहे थे। अच्छे दिन, झूठे वायदे और जुमलेबाजी कर जनता को बेवकूफ बनाने वालों ने किसानों, युवाओं, व्यापारियों और बेरोजगारों से गंदा मजाक किया है।
60 महीने में बहुत कुछ संभव था
             अटल ने कहा कि 60 महीनों में बहुत कुछ हो सकता था। अफसोस कुछ नहीं हुआ। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने मात्र 60 दिनों में वह सब कुछ कर दिखाया। जिसे मोदी सरकार ने 60 महीने और रमन सरकार ने पन्द्रह साल में करना मुनासिब नहीं समझा। किसानों को बोनस और बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य देने का वादा रमन सिंह ने ही किया था। लेकिन बाद में देने से मुकर गए। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान समितियों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान की खरीदने का एलान कर दिया। वनोपज को समर्थन मूल्य के दायरे में लाया। बिजली बिल हॉफ कर दिया गया। जबकि भाजपा की रमन सरकार ने 15 सालों तक जनता को उसके अधिकार नहीं देकर तरसा दिया।
अधिवक्ताओं ने किया स्वागत और समर्थन
                    कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। अटल ने अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा। अटल ने कहा कि हमारा लोकतंत्र अनेक विचारधाराओं और अभिव्यक्ति के माला पिरोकर बना है। प्रधानमंत्री या सरकार से सवाल पूछना लोकतंत्र में कहीं से भी देशद्रोह या राजद्रोह की श्रेणी में नहीं आता। हमारे पुरखों ने अपने प्राणों की आहूती देकर अखण्ड भारत का निर्माण किया। विश्व की महान शक्ति के साथ शांति और भाईचारे की मिसाल पेश किया। दरअसल आज हमारा लोकतंत्र खतरे की तरफ बढ़ रहा है। तानाशाही करने वालों ने अधिकारों को कुचलना शुरू कर दिया है। निश्चित रूप से ऐसा करना स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए गहरा धक्का है। दरअसल इस बार लोकतंत्र और  संविधान की रक्षा का चुनाव है। गांव, गरीब, किसान और बेरोजगारों के हितों का चुनाव है।
                       इस दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अटल से गले मिलकर पुरजोर समर्थन का आश्वासन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष दिवाकर दुबे और पार्षदों के नेतृत्व में बोदरी वासियों ने अटल का जोरदार स्वागत किया…उपस्थित लोगों ने विजय का संकल्प लिया।क्षेत्र के मंगला पासीद के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी का ऐतिहासिक स्वागत किया। किसानों की कर्ज माफी, 25 सौ रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के लिए कांग्रेस सरकार के प्रति आभार जाहिर किया।  दिल्ली में भी कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए अटल के जीत के लिए संकल्प लिया।
जुमलों के सहारे सत्ता पाने की कोशिश
                             जनसम्पर्क दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा में कांग्रेस को विजय दिलाने पर हमें विकास के लिए दिल्ली तक बल मिलेगा। प्रदेश में भाजपा जैसी स्थिति हुई वैसी सी स्थिति अब लोकसभा चुनाव में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में करना है। पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि कांग्रेस देश की मुख्य धारा में सभी वर्गां और धर्मां को जोड़कर सर्वांगीण विकास करने वाली पार्टी है। भाजपा भ्रम और जुमलों का सहारा लेकर सत्ता हथियाना चाहती है। सियाराम ने बताया समाज के अंतिम व्यक्ति के संरक्षण और पोषण सरकार का दायित्व है। कांग्रेस अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से अंजाम देती है। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को मिटाने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया है। अब राहूल गांधी ने एलान किया है कि दिल्ली में सरकार बनते ही पहला काम देश के अतिगरीबों के खाते में महीने के हिसाब से साल भर में 72 हजार रूपए डाले जाएंगे।
close