अधूरी जानकारी के साथ मीटिंग में आए,वेटनरी अफसर को नोटिस

Shri Mi
2 Min Read

sambhag istriya samikcha baithak (1)बिलासपुर।अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त अजय सिंह ने शनिवार को बिलासपुर में संभाग के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों को लोक सुराज अभियान में मिले आवेदनो के निराकरण के निर्देशित किया।कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि लोक सुराज अभियान के पहले चरण में मिले आवेदनों का गुणवत्ता के साथ निराकरण करना है। जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ मैदानी अमले को इस संबंध में मार्गदर्शन दे। आवेदनों के निराकरण के बाद संबंधित हितग्राही को सूचित भी करना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                कृषि उत्पादन आयुक्त ने संभाग के जिलेवार मिले आवेदनों के प्रकार और उनके निराकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंनंे कहा कि पात्रता रखने वाले आवेदकों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही कर स्वीकृत करें। यदि बजट उपलब्ध न हो तो यह भी जानकारी दे की इस वित्तीय वर्ष में उन्हें लाभान्वित किया जायेगा।

              बैठक में समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बिलासपुर और कोरबा के सहायक संचालक उद्यान को आधी अधूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने उनके विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

             बैठक में संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने भी कई आवेदनों के निराकरण के संबंध में अपने सुझाव दिए।कलेक्टर अन्बलगन पी. ने लोकसुराज अभियान मंे जिले में मिले आवेदनों को शासन के निर्देश के अनुरूप निराकरण के लिए की जा रही कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह संभाग के सभी जिलों के कृषि,उद्यानिकी,पशुपालन एवं मत्स्यपालन अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में मिले आवेदनों और निराकरण के बारे में बताया।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close