अधूरे काम बारिश के बाद तुरंत निबटाए-चंद्राकार

Shri Mi
2 Min Read

2541♦मजदूरों का भुगतान प्राथमिकता से किया जाए
♦नौ करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य
रायपुर।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चन्द्राकर ने शुक्रवार को विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सिविल लाईन के शासकीय आवास कार्यालय में हुई बैठक में चन्द्राकर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पंचायत मंत्री ने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही निर्माण से जुड़े कार्यो का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। उन्होंने  इसके लिए सभी प्रशानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             वहीं पंचायत मंत्री  ने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि मजदूरों का भुगतान प्राथमिकता से किया जाए। इसके आलावा आगामी कार्यो की सूची तैयार कर लें। बैठक में अधिकारियांे ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत चालू वित्तीय वर्ष में नौ करोड़ मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

                                   माह जुलाई 2016 तक पांच करोड़ 94 लाख मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसमें अनुसूचित जाति के 58 लाख, जनजाति के दो करोड़ आठ लाख और महिलाओं को लगभग तीन करोड़ मानव दिवस रोजगार मुहैया कराया गया है। योजना के तहत 51 हजार 837 परिवारों को  100 दिवस का रोजगार दिया गया है। प्रति परिवार औसत कार्य दिवस 34 है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close