अनिल टाह ने चलाया हल…मिठाई बांटकर बृजेश ने मनाया जश्न..चुनाव चिन्ह मिलने के बाद कहा…विपक्ष का मुंह बंद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को नाम के बाद निशान भी मिल गया है। निशान मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जनता कांग्रेस नेताओं ने खेत जोतकर निशान पाने के जश्न मनाया। बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने अनिल टाह समेत सभी कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

                                 हल चलाता किसान निशान मिलने के बाद जनता कांग्रेस नेताओं ने अपने अपने तरीके से खुशी का इजहार किया है। बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अनिल टाह ने हल बैल के साथ खेत में हाथ आजमाया। बृजेश साहू ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अनिल टाह और बृजेश साहू ने बताया कि पार्टी के सिद्धान्त और विचारों के अनुसार चुनाव चिन्ह मिला है।

                     दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी और विधायक अमित जोगी के अथक प्रयास से निर्वाचन आयोग कार्यालय, नई दिल्ली ने छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को हल चलाता किसान’’ चुनाव चिन्ह दिया है। जैसा की अजीत और अमित जोगी ने हमेशा कहा है कि जनता कांग्रेस किसान युवा और मजदूरों के साथ आदिवासी और दलित समाज की पार्टी है। मेहनतकश और छत्तीसगढ़ से प्रेम करने वालों की पार्टी है।

                            अनिल टाह ने किसानों के बीच खमतराई में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ खेत में हल चलाते हुए बताया कि चुनाव चिन्ह को लेकर खासकर किसानों मे काफी उत्साह है।

                       बृजेश साहू ने कहा कि चुनाव चिन्ह मिलने के बाद विपक्ष के मुंह पर ताला लग गया है। अब आर पार की लड़ाई होगी। जनता कांग्रेस को जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। दिसम्बर में अजीत जोगी की अगुवाई में प्रदेश में जनता कांग्रेस की सरकार बनकर रहेगी। समीर अहमद और जीतू ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ किसान और श्रम प्रधान राज्य है। अजीत और अमित जोगी ने हमेशा किसान और युवाओं के साथ नदी नारी और जंगल को प्राथमिकता से लिया है। चुनाव चिन्ह से साबित होता है कि प्रकृति भी जनता कांग्रेस के साथ है। जाहिर सी बात है कि प्रदेश की जनता चुनाव चिन्ह मिलने के बाद खुशी खुश है।

                           प्रदेश प्रवक्ता मणिशंकर पांडेय  लोकसभा सहप्रभारी संतोष दुबे,  शहर अध्यक्ष विशम्बर गुलहरे,करण मधुकर अजीत लूथरा छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष टिकेश सिंह गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में जोगी की सरकार बनकर रहेगी। किसानों में चुनाव चिन्ह को लेकर बेहद खुशी वाला वातावरण है।

close