अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल का एलानः ललित अग्रवाल ने बताया… लम्बित मांग को पूरा करना ही होगा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- बैंक कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। बैक कर्मचारी नेताओं ने संगठन के सभी साथियों को हड़ताल को सफल बनाने का निर्देश के साथ आह्वान किया है। 
                
                          बैक अधिकारी ललित अग्रवाल ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देश भर के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाँएंगे। ललित अग्रवाल ने जानकारी दी कि 26 माह से लम्बित वेतन पुनरीक्षण समझौता और  संबधित मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर _31 जनवरी और 1 फरवरी 2020 को दो दिवसीय हड़ताल किया जाएगा। 11,12 और 13 मार्च 2020 को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएँगे। 1 अप्रैल 2020 से अनिश्चतकालीन  राष्ट्र व्यापी बैंक हड़ताल करने का संगठन ने फैसला किया है। 
 
                ललित अग्रवाल ने बताया कि अब तक पूर्व में दो प्रदर्शन किया जा चुके है। फोरम की स्थानीय इकाई ने आगामी कार्यक्रम का एलान किया है। आंदोलन के दौरान सभी साथीगण बैंक में नियमानुसार कार्य करना जारी रखते हुए  बैंक प्रबंधन को  अतिरिक्त सहयोग देना बंद रखेंगे। 27 जनवरी 2020 सोमवार को सभी साथीगण शाम 6 बजे, केनरा बैंक, मंगला शाखा, 36 मॉल के सामने  एकत्रित होकर  प्रदर्शन और सभा का आयोजन करेंगे।
 
                       सभी घटक संगठनों और बैंक के अधिकारी- कर्मचारी संगठनों से अनुरोध है कि  ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
Share This Article
close