अनुपम खेर ने किया ‘रमन ऐप’ लॉंच

Shri Mi
1 Min Read

raman_app♦रमन के गोठ के एपिसोड
♦मुख्यमंत्री के दौरे और बैठको की जानकारी मिलेगी
रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य अतिथ्य में गुरुवार को बूढ़ातालाब (विवेकानंद सरोवर) के सामने इंडोर स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) समारोह में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने रमन ऐप का लोकार्पण किया।इस ऐप के जरिये लोग सीधे अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ सकते हैं।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के इस ऐप पर सभी नवीनतम जानकारी एवं अपडेट उपलब्ध है। रमन ऐप पर मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता रमन के गोठ के विभिन्न ऐपिसोड को सुना जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   इस एप मे मुख्यमंत्री के दौरे, बैठक एवं विभिन्न आयोजनों की तस्वीर एवं वीडियो भी देखा जा सकता है।मुख्यमंत्री के सार्वजनिक जीवन, उनकी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी इस ऐप से ली जा सकती है। डॉ. रमन ऐप एंड्रायड एवं आईओएस दोनो प्लेटफार्म पर उपलब्ध है एवं वहां से डाउनलोड किया जा सकता है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close