अनुभव साझा करते भर आयी आंखे.. कारसेवकों ने बताया..संघर्ष से मिली जीत..हमने देखा गुम्बर को गिरते हुए

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
कोरबा… आयोध्या में रामजन्म भूमिपूजन और मंदिर आधार शिला रखे जाने के बाद देश में उत्साह का माहौल है। लोग एक दूसरे को बधाई और सम्मानित कर रहे हैं। इसी क्रम में कोरबा में भी एक सादगी भरे कार्यक्रम में संस्कार भारती और लायंस क्लब ने कारसेवकों का सम्मान किया है।
 
                  कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण का आधारशिला रखा। साथ ही भूमिपूजन भी किया। इस नजारा को देखकर देश विदेश में लोगों ने खुशियां जाहिर की है। लोगों की अपार खुशियां के मद्देनजर संस्कार भारती इकाई कटघोरा और लायंस क्लब कटघोरा-छुरी ने मंदिर निर्माण आधारशिला रखे जाने तक की यात्रा में शामिल कार सेवकों को सम्मानित किया गया। 
 
           कार्यक्रम आयोजक मण्डल ने बताया कि इस महान यज्ञ में एक छोटी सी आहूति डालने का निर्णय लेते हुए  रणबांकुरे कार सेवकों का सम्मान किया गया। इन लोगों ने 1989 और 1992 में अपने जान की परवाह किए बिना प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली को आजाद कराने के उद्देश्य से अयोध्या को कूच तक कार सेवा में योगदान दिया। 1992 में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा कारसेवकों ने गिराया था। कटघोरा से आयोध्या गए कारसेवक राजकुमार अग्रवाल, रामप्रताप जायसवाल, शिव जायसवाल , पवन अग्रवाल, राकेश जायसवाल गवाह बने। आज कटघोरा के आध्यात्मिक पर्यटन स्थल हनुमान गढ़ी चकचकवा पहाड़ी के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में सभी कारसेवकों का एक कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया।
 
               सभी कारसेवकों का रोली चांवल से तिलक कर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी कारसेवकों ने आखों देखी घटना को सबके सामने रखा। कार सेवकों ने बताया कि तात्कालीन समय विपरीत परिस्थितियों से हम सभी को दो चार होना पड़ा था। अनुभवों को साझा करते समय कारसेवकों का गला भी रूंध गया। लेकिन खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तात्कालीन समय बलिदान से मिले प्रतिफल में श्रीराम मंदिर का सपना साकार हुआ। कार सेवकों ने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द भव्य मंदिर का निर्माण हो और उनके साथ साथ कटघोरा नगर से एक विशाल जनसमूह का जत्था प्रभु श्रीराम के पावन दर्शनार्थ अयोध्या जाएगा।
  
              कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों के बीच श्री राम जानकी पूजा अर्चना, दीपोत्सव और आरती पश्चात प्रसाद और मिष्ठान वितरण कर किया गया ! इस अवसर पर संस्कार भारती इकाई कटघोरा के अध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग , गिरधारी अग्रवाल , अशोक मिश्रा, सुनील गुप्ता, विकास जायसवाल, नवनीत जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल , राज वर्मा सी आर देवांगन, जे एस मानसर, अभिषेक सोनी, आशीष शर्मा, शिव दुबे, नीलम सोनी, पी एन योगी, रामकुमारी देवांगन, भवानी गोपाल,पवन अग्रवाल, मुरली साहू (पार्षद) अशोक दुबे,नवींन गोयल, केशव अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन अजय गर्ग उपाध्यक्ष गण लायन मनोज अग्रवाल,लायन नरेंद्र अग्रवाल एवं लायन राकेश गोयल सहित सभी सदस्य एवं कटघोरा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 
close