अनुशासन खेल और खिलाड़ी का अभिन्न हिस्सा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

pratiyogita ka subharambh  (11)बिलासपुर—5 दिवसीय 61वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज छ.ग. विधानसभा के उपाध्यक्षरी बद्रीधर दीवान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अपने संबोधन मे  विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल भावना के साथ अनुशासन का पालन करते हुए खिलाड़ी लक्ष्य को हासिल करें। इस मौके पर संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने कहा कि इस प्रतियोगिता का फायदा सबसे ज्यादा स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए दीवान ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने कहा कि 5 दिवसीय आयोजन में खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय खिलाडि़यों को भी उनका खेल देखने और सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी यहां खेल रहे हैं, वे आने वाले समय में भारत का नेतृत्व भी करेंगे।

                  शुभारंभ कार्यक्रम को हर्षिता पाण्डेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में टीम स्प्रीट के साथ विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी उपस्थित हुए हैं। आज माता-पिता केवल पढ़ाई पर जोर नहीं देते बल्कि खेलों के लिए भी बच्चों को प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। जिससे खेलों का बढ़ावा मिल रहा है। खेलों के माध्यम से कौशल विकास भी होता है।

                  आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर अन्बलगन पी. ने अपने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से बिलासपुरवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बेहतर से बेहतर सुविधा खिलाडि़यों को प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा।उन्होंने खिलाडि़यों से कहा कि खेल भावनाओं के साथ खेलने का संकल्प लेकर खेलेंगे, तो इस आयोजन का उद्देश्य सफल होगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 राज्यों के 820 खिलाड़ी एवं 200 मैनेजर, कोच एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इस 5 दिवसीय आयोजन में शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, जे.पी. वर्मा महाविद्यालय और छत्तीसगढ़ स्कूल में 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक-बालिका बेसबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

                मुख्य अतिथि  दीवान ने खेल प्रतियोगिता के विधिवत् शुभारंभ की घोषणा की और नेशनल स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर और फटाके फोड़कर प्रतियोगिता के लिए उमंग एवं उत्साह को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आंध्र समाज कन्या उ.माध्यमिक शाला और कर्नल ऐकेडमी के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

close