अपनी प्रतिभा से करें देश का नाम रोशन–दीवान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

15vi rajya stariya salay krida pratiyogita ka subharambh (2)बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के हाथों आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ पुलिस ग्राउण्ड में 15वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          बद्रीधर दीवान ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभा से जिले प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू ने राज्य के सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में इन्हीं में से कोई ना कोई खिलाड़ी खेल की दुनियामं देश का प्रतिनिधित्व करेगा। विशिष्ट अतिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा ने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों ही खिलाडि़यों के व्यक्तित्व को निखारते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। तो वहीं खेल से शारीरिक विकास को बल मिलता है। उन्होंने खिलाडि़यों को राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने की बात कही।

             कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वागत भाषण में खेलों की जानकारी देते हुए कहा कि बिलासपुर में बेडमिन्टन, क्रिकेट,फील्ड आर्चरी के खेलों में 01 हजार 400 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 03 सितंबर 2015 तक चलेगी। इस अवसर खेल अधिकारी कर्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि बिलासपुर में इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर नेट बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल में छत्तीसगढ़ की टीम देश में 09वें स्थान पर है।

                                               कार्यक्रम का संचालन पान्डे ने और आभार प्रदर्शन सहायक आयुक्त आदिम जाति गायत्री नेताम ने किया।

          कार्यक्रम के शुरूआत में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि दीवान ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल ध्वज फहराकर किया। खेल शपथ कु. नेहा ने दिलाया। इस अवसर पर बिलासपुर के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में सभी जिले के खिलाड़ी बालक-बालिकाएं उपस्थित थे।

close