अपर मंडल रेल प्रबंधक ने पेश किया भारतीय रेल का लेखा जोखा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

DSC_0089(1)बिलासपुर—भारतीय रेलवे में आधारभूत संरचना, माल लदान, यात्री परिवहन और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। 2016- 17 वित्तीय वर्ष में नई लाइनों का निर्माण, दोहरीकरण, तीहरीकरण एवं आमान परिवर्तन का कार्य तीव्र गति से किया गया। यात्री सुविधाओं का बेहतर क्रियान्वयन भारतीय रेलवे की प्राथमिकताओं में से एक है। सत्र में प्रमुख स्टेशनों में नई-नई यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने मंडल सभाकक्ष में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

                     सोलंकी ने बताया कि 2016-17 के दौरान संपूर्ण भारतीय रेलवे में कुल 2855 किलोमीटर नई लाइन, आमान परिवर्तन एवं दोहरीकरण का कार्य किया गया। इसमें 953 किलोमीटर नई लाइन और मीटर गेज लाइनों का बड़ी लाइन में गेज परिवर्तन शामिल है। 2000 किलोमीटर रेल लाइनों के विद्युतीकरण के लक्ष्य से अधिक 2013 किलोमीटर रेल लाइनों को विद्युतीकृत किया गया।1503 मानवरहित एवं 484 मानवसहित रेल क्रासिंगों/फाटकों को वैकल्पिक व्यवस्था के उपरांत खत्म किया गया।  इसी तरह 658 लोकोमोटिव के निर्माण किये गए,  पिछले 621 के मुकाबले बहुत अधिक है।

माल लदान
सोलंकी ने बताया कि इस साल लगभग 1107.1 मिलियन टन माल लदान किया गया। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ लदान 2015-16 में 1104.2 मिलियन टन था। भारतीय रेलवे ने 137.2 मिलियन टन लौह अयस्क का अब तक का सर्वश्रेष्ठ लदान किया है। पिछला सर्वश्रेष्ठ लदान वर्ष 2007-08 में 136.9 मिलियन टन था।  48.3 मिलियन टन स्टील का अब तक का सर्वश्रेष्ठ लदान किया गया। कोयला लदान का इस वर्ष का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।

यात्री सुविधाएं

                  2016-17 के दौरान पूरे देश के अलग-अलग स्टेशनों में 67 लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए गए। सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।  कोचों में 34000 बायो-टायलेट लगाए गये।जबकि पिछले छः सालों में कुल 36000 बायो-टायलेट लगाए गये थे। अलग-अलग स्टेशनों में दिव्यांग यात्रियों के लिए 150 टायलेट बनाए गये हैं।  1313 स्टेशनों में शत प्रतिशत एलईडी लाईट लगायी गयी हैं।

                               वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान पूरे देश के 100 अलग-अलग स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराए गये है। त्योहारों और भीड़भाड़ के समय इस साल स्पेशल ट्रेनों के कुल 31438 फेरों का परिचालन किया गया।  वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान कुल 350 ट्रेनों की गति में वृद्वि की गई । 104 ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाया गया।

                            उर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय में 4 मेगावाट क्षमता सोलर पावर स्थापित किये गए। इसके अलावा 78 मेगावाट अतिरिक्त सोलर उर्जा के आवर्धन के लिए आर्डर भी पास किया गया। सोलंकी ने बताया कि 2016-17 के दौरान भारतीय रेलवे ने 2015-16 की 815.1 करोड़ यात्रियों की तुलना में कुल 822.1 करोड़ यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाया है। पिछले वर्ष की तुलना में 2000 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया है। भारतीय रेल को यात्री भाड़ा से कुल 47400 करोड़ आय हुआ।

close