अपहरण के बाद बलात्कार..आरोपी चंगोरी थाना से गिरफ्तार..नाबालिग लड़की परिजनों के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस अपहरण और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर परिजनों के हवाले कर दिया है। अपराध कबूल किए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
   
                            रतनपुर थानेदार के अनुसार 22 जून को नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उसकी लड़की रात्रि 8 बजे से गायब है। नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।साथ ही आरोपी की तलाश तेज कर दी गयी।
 
     हरविन्दर सिंह ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि एक सन्देही नाबालिग लड़की के साथ सीपत थाना के तुलरा शरीप स्थित ग्राम धनपुर में घूम रहे हैं। खबर लगते ही एक टीम को रवाना किया गया। 
                  
                                    पुलिस टीम पतासाजी करत धनपुर पहुंची। खोजबीन करते पुलिस टीम चंगोरी थाना पहुंची। नाबालिग बालिका के साथ संदीह राहुल टण्डन को धर दबोचा गया। पूछताछ में राहुल ने अपहरण और दुष्कर्म का आरोप कबूल किया। आरोपी राहुल टण्डन के खिलाफ आईपीसी की धारा 383, 366,  पास्को एक्ट 4, 6 के तहत गिरफ्तार किया गया। राहुल टण्डन को न्यायालय के हवाले किया गया। 
 
close