अपहरणकर्ताओं को जल्द पकड़ने का दावा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CHAKARBHATAबिलासपुर—एक दिन पहले शाम को घर के सामने से नवमी के छात्र का रहस्यमय ढंग से अपहरण होना आज दिन चर्चा का विषय रहा। लाल रंग की कार में चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के साथ मारपीट कर सिगरेट से दागा गया। पिता का नम्बर नहीं बताने पर छात्र को सकरी स्थित गोखने नाला के पास आरोपियों ने एक ढाबे में छोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                जानकारी के अनुसार ग्रीन पार्क कालोनी जरहाभाठा निवासी महेश शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र विनायक शर्मा का कल शाम सात बजे घर के सामने से अपहरण हो गया। घर से बाहर निकलते ही लाल रंग की कार में सवार 4 लोगो ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। कार सवार युवकों ने नाबालिग के साथ शहर का कई बार चक्कर लगाया। पिता का मोबाइल नम्बर नहीं दिये जाने से नाराज बदमाशों ने विनायक को पीटा और सिगरेट से दागा भी।

                                  नम्बर नहीं मिलने के बाद चारो आरोपियों ने विनायक को सकरी के करीब गोखले नाला के पास एक बंद ढांबे में छोड़ दिया। घटना के बाद छात्र विनायक किसी तरह सड़क तक पहुचा। उसके मुंह पर टेप लगा हुआ था। इसी बीच चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज का बस ड्रॉयवर रामायण ने देख लिया। बच्चे के मुह से टेप निकाल कर सारी बातों को समझा। बच्चे को रामा ग्रीन सिटी ले गया। घर नहीं मिलने पर विनायक ने अपने पिता को फोन किया। विनायक के पिता ने बच्चे के साथ चकरभाठा थाना शिकायत दर्ज कराई।

                             मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शहर के सभी सीसीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एडीश्नल एसपी प्रशांत कत्लम ने बताया कि छात्र के बयान के बाद से शहर के सभी जगहों की छानबीन की जा रही है। जहां जहां सीसीटीवी कैमरे लगे है उन्हें खंगाला जा रहा है। मामले में विवेचना चल रही है जल्द ही खुलासा भी हो जाएगा।

 

close