अपहरण मामले में पांच गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA

IMG-20160227-WA0004बिलासपुर— सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित भवानी नगर निवासी एक व्यक्ती के अपहरण किये जाने का आज पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अपहरण और फिरौती की मांग करने वालों में शामिल पांच आरोपियों को मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार किया है।   गुरूवार को अपहरण किये गए व्यक्ति की पत्नी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई थी कि कुछ लोगों ने उसके पति का अपहरण किया है। फोन पर उससे दस लाख की फिरौती मांग रहे हैं।  पुलिस उच्चधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम को मनेन्द्रगढ़ भेजा। पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक ने बताया कि  5 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           सिरगिट्टी थाने में 26 फरवरी को देर शाम नंदनी यादव ने थानेदार को बताया कि उसके पति शिव यादव का किसी ने अपहरण किया है। अपहरण करने वाले उससे फोन पर पति को छोडने के लिए दस लोग रूपए फिरौती मांग रहे हैं।  अपहरण की बात सुनते ही हरकत में आयी पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। बयान के दौरान पता चला कि महिला ने शिव कुमार यादव से प्रेम विवाह किया है। विवाह के वह वह मनेन्द्रगढ़ से बिलासपुर के सिरगिट्टी में रहने लगी। महिला ने बताया कि पति शिव यादव ट्रैक्टर एजेन्सी में सेल्समेन का काम करता है।

                       25 फरवरी को सुबह दोनो अपने रिश्तेदार से मिलने कोटमी सोनार गये थे। शिव जल्दी ही वापस सिरगिट्टी स्थित भवानी नगर लौट आया। दोपहर को फिर नंदनी ने उसे फोन कर कोटमी सुनार से वापस आने की बात कही तो शिव ने कहा कि वह उसे लेने स्टेशन पहुच जाएगा। शाम को शिव उसे लेकर स्टेशन से घर आया। इसी बीच आठ बजे किसी का फोन आया और शिव बात करते करते घर से बाहर आ गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

              नंदनी ने बताया कि शिकायत के पहले वह पडोसियो से अपने पति के बारे में पूछा,,लेकिन पता नही चला। दूसरे दिन सुबह शिव का फोन आया..उसने बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। बातचीत के दौरान किसी ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने वाले ने फोन पर धमकी दी कि यदि पति को सही सलामत चाहती हो तो 8 लाख रूपये देकर जल्दी आयो।IMG-20160227-WA0005

                          आज बिलासागुड़ी में पत्रकारों सो पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक ने बताया कि पति के अपहरण की नंदनी ने सिरगिट्टी थाने में की। थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने मामले की गंभीरता से लेते हुए शिव के मोबाइल नम्बर को साईबर सेल में डाल दिया।  मोबाइल का लोकेशन मनेन्द्रगढ़ बताया गया। सिविल लाइन सीएसपी लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मनेन्द्रगढ़ रवाना हुई।

                  पत्रकारों को पाठक ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ पुलिस और साईबर सेल ने सिविल लाइन सीएसपी लखन पटले के साथ चन्द्रमा सिंह के घर पर दबिश दी गयी। एक कमरें में शिव यादव को बंद कर रखा गया था। अपहरण का मुख्य आरोपी चन्द्रमा सिंह को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया। चन्द्रमा सिंह ने बताया कि अपने साथियो के साथ मिलकर सीजी 04 एच 4652 बुलेरो में शिव को अगवा किया।

                             जिस बोलेरो से शिव यादव का अपहरण किया गया…संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला कोरिया की है। चन्द्रमा सिंह की निशानदेही पर टीम ने अपरहण करने वाले अन्य साथियो रेवती रमन मिश्रा, विष्णुकांत तिवारी, राकेश यादव और दिवाकर सिंह को हिरासत में ले लिया है। जिनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम बरामद किया है।

                     सभी आरोपियो पर पुलिस 364क 368,147,149,342,325और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियो से पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड लिया जाएगा।

close